दो महिला कांस्टेबलों पर ई-रिक्शा चालक को ₹20 किराए की जगह ₹10 देने और पूरा किराया मांगने पर थाने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल,कानपुर के हलीम चौक से चमनगंज थाने तक ई-रिक्शा में सफर करने वाली दो महिला कांस्टेबलों पर किराया विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। ई-रिक्शा चालक के मुताबिक किराया ₹20 तय हुआ था, लेकिन दोनों ने केवल ₹10 दिए। पूरा किराया मांगने पर कथित तौर पर थाने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
#Kanpur #UPPolice #PoliceNews #ViralVideo #BreakingNews
Koil, Aligarh | Oct 6, 2026