#अलीगढ़ से निकली जुह्म रुवा ने मुंबई में बनाई पहचान, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा संग मंच साझा कर बढ़ाया शहर का मान,अलीगढ़। नगला पटवारी की रहने वाली जुह्म रुवा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर मनोरंजन की दुनिया में पहचान बनानी शुरू कर दी है। छोटे शहर से निकलकर मुंबई तक का उनका सफर संघर्ष और आत्मविश्वास से भरा रहा। जुह्म टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एंकरिंग और इवेंट होस्टिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी जगह बनाई है। इस सफर के दौरान उन्हें अभिनेता अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसी चर्चित हस्तियों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला। जुह्म की उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है
#Aligarh #AligarhNews #JuhmRuva #UttarPradesh #Entertainment #Bollywood #ViralNews
Koil, Aligarh | Oct 6, 2026