अवैध ब्राउन सुगर का तस्करी करने वाला अपराधी गिरफ्तार
News Active koderma
कोडरमा:पुलिस अधीक्षक , कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि काला रंग का गंजी पहने एक व्यक्ति द्वारा बरही क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन सुगर खरीदकर तिलैया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ मेंदिर के पास किसी को बिक्रि के लिए आ रहे है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व मंे एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उक्त स्थान पर निगरानी रखा गया। इस दौरान काला रंग का गंजी पहने हुए एक व्यक्ति को देखा गया तो उसे पकड़ने का पयास किया गया। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगे, जिसे सशस्त्र बल द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से पुछने पर उसने अपना नाम प्रीतम राणा, पिता-प्रकाश राणा, साकिन-असनाबाद, छठ तालाब रोड, थाना-तिलैया बताया। पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लेेने पर उसके पास से एक सफेद रंग का पारदर्शी प्लास्टिक के अन्दर सादा कागज में करीब 2.92 ग्राम वजन का मादक पदार्थ बरामद हुआ। पकड़ाये अभियुक्त से पुछने पर बताया गया कि ये मोहित कुमार, पिता-रंजीत प्रसाद, नईटांड़, पिपरा, थाना-बरही, जिला-हजारीबाग के पास से उक्त ब्राउन सुगर को खरीदकर लाये थे एवं तिलैया थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्तियांे को बिक्रि करने वाले थे। इसके निशानदेह पर मोहित कुमार, बरही हजारीबाग को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या-293/2026, दिनंाक-02.10.2026 दर्ज कर विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. प्रीतम राणा, पिता-प्रकाश राणा, साकिन-असनाबाद, छठ तालाब रोड, थाना-तिलैया
2. मोहित कुमार, पिता-रंजीत प्रसाद, नईटांड़, पिपरा, थाना-बरही, जिला-हजारीबाग।
बरामद/जप्तीः-
1. करीब 2ण्92 ग्राम ब्राउन सुगर।
2. एक टपटव कम्पनी का मोबाईल
3. मादक पदार्थ ब्राउन सुगर का वजन मापने वाला वेटिंग मशीन।
छापामारी दलः-
1. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा।
2. पु0नि0-सह थाना प्रभारी, तिलैया।
3. पु0अ0नि0 कृष्णकान्त यादव, तिलैया थाना।
4. पु0अ0नि0 पिंकी रानी, तिलैया थाना।
5. सशस्त्र बल/पैंथर आरक्षी तिलैया थाना।