राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिले में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोडरमा बाजार में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर डीसी श्री उत्कर्ष गुप्ता, एसपी श्री कुमार शिवाशीष, डीडीसी श्री रवि जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं समाहरणालय परिसर में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।