Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
ss1978stl
1
आस्था के केंद्र दुबे बाबा मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक महोत्सव #bhakti #breakingnews
Jamui, Jamui
| Sep 21, 2026
#bhakti
#breakingnews
MORE NEWS
कलुआ लड़का के साथ लड़की रहने के लिए तैयार नहीं ll ##Lovemarriage #lovesaddi #vedioviral
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026
जमुई: चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास तेज रफ्तार थार वाहन की च^पे^ट में आने से महिला की हुई मौ^/त, जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार थार वाहन की ट^क्क^र से घटनास्थल पर ही चौडीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी की द^र्द^ना^क मौ^/त हो गई। दु^र्घ^ट^ना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मृ^त^का महिला के श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद डॉक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्ट^म कर श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया। #jamuinews #Exident #jamuitopnews #Crime #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026
जमुई: HIV पॉजिटिव गर्भवती को पहले सदर अस्पताल से किया जाता था रेफर, अब शुरू हुआ गंभीर बीमारी के गर्भवती का प्रसव सदर अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व व्यवस्था में एक और बदलाव व बढ़ोतरी की गई है। अब हेपेटाइटिस या HIV पॉजिटिव या अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित गर्भवती का प्रसंव किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व संसाधनों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसी कड़ी में सदर अस्पताल में पहली बार चिकित्सकीय टीम ने तत्परता, कुशलता एवं आवश्यक संक्रमण-नियंत्रण प्रोटोकाल का पालन करते हुए HIV पॉजिटिव गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। यह सुविधा पहले नहीं थी। पहले ऐसे गंभीर बीमारी से ग्रसित गर्भवती को पटना रेफर किया जाता था, लेकिन अब वैसी गर्भवती को पटना जाना नहीं पड़ेगा सदर अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसंव कराया जाएगा। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे दी गई है। #jamuitopnews #healthiswealth #HealthDepartmentBihar #jamui
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026
बनारस से आकर बिहार के जमुई जिला के जंगल में पता तोड़कर कर रहा है बिजनेस #viralvideo #trendingvideo #bihar #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026
अनजाने में लडकी कलुआ लड़का से किया प्यार ##lovemarriage #lovesaddi #vedioviral
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026
श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार की शाम 4:00 बजे हो गया, जो 28 सितंबर से प्रारंभ हुई थी। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न खेल मैदानों पर अंडर-14, 17 एवं 19 बालक तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह, खेल भावना और कौशल का परिचय दिया। संपूर्ण प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं आयोजन अध्यक्ष-सह-जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रग्बी (बालक/बालिका), ताईक्वांडो (बालिका) तथा अंडर-14 बालक क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। एथलेटिक्स और रग्बी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में खिताबी जीत हासिल की। एथलेटिक्स की अंडर-14 बालिका वर्ग में लम्बी कूद स्पर्धा में +2 जे०एस०पी०एस० लछूआड़ की राज नन्दीनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि ई०एम०आर०एस० झाझा की पुष्पा बेसरा उप-विजेता रहीं। वहीं डिस्कस थ्रो स्पर्धा में एस०ए०वी० सिमुलतल्ला की गायत्री कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और जे०एस०पी०एस० लछूआड़ की खुशी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं शॉट पुट में +2 जनता उच्च विद्यालय अलीगंज सोनखार की अनोखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और कन्या मध्य विद्यालय खैरा की राधिका यादव उप-विजेता बनीं। रग्बी के विभिन्न वर्गों में ओ० पी० एस० जमुई का दबदबा देखने को मिला। बालिका रग्बी अंडर-14 में +2 एस० एस० गर्ल्स हाई स्कूल ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि ओ० पी० एस० जमुई उप-विजेता रहा। रग्बी अंडर-17 बालिका वर्ग में ओ० पी० एस० जमुई ने पहला स्थान प्राप्त किया और टी० आर० नारायणन जमुई की टीम उप-विजेता बनी। रग्बी अंडर-19 बालिका वर्ग में भी ओ० पी० एस० जमुई ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। बालक वर्ग की रग्बी स्पर्धाओं में अंडर-14 वर्ग में ओ० पी० एस० जमुई ने पहला स्थान हासिल किया और मनी दीप एकेडमी जमुई उप-विजेता रही। अंडर-17 बालक रग्बी में टी० आर० नारायणन जमुई ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मनी दीप एकेडमी जमुई की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक अंडर-19 रग्बी के फाइनल मुकाबले में ओ० पी० एस० जमुई ने जीत दर्ज की और टी० आर० नारायणन जमुई उप-विजेता रहा। चार दिनों तक चली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खेल विभाग के अधिकारियों ने सभी विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #jamui #jamuitopnews #khelvibhag
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026
जमुई: केआंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन आँगन का मिलन कार्यक्रम के अवसर पर आँगनवाडी केंद्र सं-19 अगहरा में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा गर्भवती माता की गोदभराई की रस्म तथा 6 माह पुर्ण कर चूके शिशु का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर ऑगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 6:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। वहीं DDC द्वारा झाझा प्रखंड अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लिया गया एवं' उनके साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भी शामिल रहे। साथ ही जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा भी विभिन्न प्रखंडों में ऑगनवाडी केन्द्रों पर भ्रमण कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता एवं मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों से संवाद करते हए उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण तथा स्वच्छता के समुचित विकास के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव दिए। जिला पदाधिकारी, जमई द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की गई तथा लाभार्थियों से आँगनवाडी केंद्र से मिलने वाली सेवाओं के संबंध में संवाद किया गया. उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी. आई०सी० डीएस० जिला परिवहन पदाधिकारी जमुई तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जमुई श्रीमती वीनु कुमारी, जिला समन्वय एन.एन.एम सहित आँगनवाडी सेविका, सहायिका, लाभार्थी, एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं बाल विकास संबंधी सेवाओं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र लाभुको पर भी चर्चा की गई, तथा समुदाय से जोड़ना जोडकर लाभर्थियों लाभ प्रदान करने पर भी बल दिया गया । #jamuitopnews #jamui #anganbadi #dmjamui #ddcjamui
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026
आजादी के बाद रचा इतिहास दो बेटी ने #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui #bihar
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
जमुई: तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर पानी की टंकी में घुसा टाउन थाना क्षेत्र के मनिअड्डा गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस को देखकर भाग रहा अवैध बालू लड़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नल जल योजना की टंकी में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी की ट्रैक्टर का इंजन टंकी के अंदर घुसकर बुरी तरह फस गया, जिसे निकालने में पुलिस को कड़ी मोशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया, जहां ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाकर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। चालक की भी पहचान की जा रही है। उक्त जानकारी टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दिन के 11:30 बजे दी है। वहीं दुर्घटना के बाद चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। कुछ क्षणों के लिए इलाकों में भगदड़ मच गई। देखने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई बताया जाता है कि अवैध बालू की तस्करी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मनीअड्डा पहुंची थी इसी दौरान पुलिस को देख अवैध बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में भागने लगा और अनियंत्रित होकर नलजल योजना की बनी टंकी में घुस गया। गनीमत रही कि चालक ट्रैक्टर से कूद कर फरार हो गया अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जेसीबी के माध्यम से फंसे हुए ट्रैक्टर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और बालू तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। #jamuinews #Crime #jamuiPolice #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026