🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
--
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन प्राचार्य डॉ. एमएन खान के मार्गदर्शन में किया गया। यात्रा में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
तिरंगा यात्रा के संयोजक डॉ. जितेन्द्र आरोलिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. उषा त्रिपाठी, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. संतोष रजक एवं अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी और एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों ने सहभागिता की।
#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram
#jansamparkMP #niwari
9 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026