दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष की संयुक्त अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतने एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
Home Department, Govt. of Bihar
बेगूसराय पुलिस