राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला-2026 (18 अक्टूबर से 24 नवंबर) के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने सिमरिया घाट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्वच्छता, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य शिविर, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, सुचारु यातायात तथा विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर एसडीआरएफ एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती, खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा 24 घंटे केंद्रीय नियंत्रण कक्ष संचालित रखने की व्यवस्था की जाएगी।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat