*सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव*
🔴🔴🔴🔴
*मांगों को प्रशासन और विधायक हरदीप सिंह डंग तक पहुंचाने का दिया आश्वासन, काम पर लौटने का आह्वान*
शामगढ़। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल और धरना प्रदर्शन के बीच नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी मांगों की जानकारी ली और ज्ञापन में शामिल मांगों को जायज माना।
नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही इन मांगों को विधायक हरदीप सिंह डंग तक भी पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के निराकरण के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि हड़ताल को अधिक लंबा न खींचते हुए काम पर वापस लौटें, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत और प्रशासन के माध्यम से मांगों के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Shamgarh, Mandsaur | Oct 6, 2026