सरकार तुम्हे नींद निकालने के पैसे नहीं देती हे मरीज को आप सुविधा दो चाहे रात हो या दिन ।
रतलाम मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग व्यवस्था पर सवाल
नाइट शिफ्ट के दौरान नर्स के सोने का वीडियो सामने आने का दावा, मरीज से कथित अभद्र व्यवहार के आरोप
रतलाम। रतलाम मेडिकल कॉलेज में नाइट शिफ्ट के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के कथित रूप से सोते हुए दिखाई देने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
वहीं, मरीज और उसके परिजनों के साथ कथित रूप से उचित व्यवहार नहीं किए जाने तथा मरीज को अस्पताल से चले जाने की बात कहे जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन से जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और यदि लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।