श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसम्पर्क विभाग-सह-प्रभारी मंत्री पूर्वी चम्पारण मोतिहारी की अध्यक्षता में महात्मा गाँधी प्रेक्षा गृह, मोतिहारी में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15.08.2026 कुल 1272 भूमि बंदोबस्ती परवाना / वासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री संजय जायसवाल, माननीय विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान, श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्री श्यामबाबू प्रसाद यादव, श्री लालबाबू प्रसाद, गुप्ता, श्री सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्री राजेश कुमार उर्फ बबलु गुप्ता, श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, श्री विशाल कुमार भी उपस्थित रहे।
पर्चा वितरण के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंह एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा भी उपस्थित थे।
पर्चा वितरण का यह कार्यक्रम बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना अभियान बसेरा 2 के अंतर्गत गरीब एवं भूमिहीन परिवार के लोगों को वास स्थल के रूप में 03 डीसिमल से 05 डीसिमल तक भूमि उपलब्ध कराया जाता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar