सोमेश्वर नाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा
पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमेश्वर नाथ धाम अरेराज में हेलीकॉप्टर से की गई भव्य पुष्प वर्षा ने श्रद्धा और भक्ति के वातावरण को और दिव्य बना दिया।
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सौजन्य से बाबा सोमेश्वर नाथ एवं उनके श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दिव्य और विहंगम दृश्य को देखकर भक्तगण अद्भुत उत्साहित दिखे और सभी ने एक स्वर से बाबा का जयकारा लगाया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
13 views | East Champaran, Bihar | Aug 17, 2026