Public App Logo
Profile Picture

East Champaran (Motihari) District Administration

@dpromotihari
1952Followers
5Following
सामुदायिक रसोई का संचालन
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
संग्रामपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पॉलिथीन शीट्स का वितरण..
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
जिलान्तर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों यथा-स्वास्थ्य उपकेन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अनुमण्डलीय अस्पतालों पर जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अन्तर्गत एन०सी०डी० का विशेष स्क्रीनिंग अभियान 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी आमजनों हेतु चलाया जा रहा है। विशेष अभियान में उच्च्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैन्सर स्क्रीनिंग, हृदय रोग एवं सॉस से जुड़ी पुरानी बिमारियों की जाँच की जा रही है। निदेशानुसार स्वास्थ्य संस्थानों के सफाई कर्मियों का भी उच्च रक्तचाप, मधुमेह जाँच की जा रही है एवं विशेष स्क्रीनिंग अभियान में गैर संचारी रोगों के आवश्यक दवा भी उपलब्ध करायी जा रही है। सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा बताया गया कि जिले में अब तक 25 लाख लक्ष्य के विरूद्ध 5 लाख सड़सठ हजार उपलब्धि जिले को प्राप्त हुई। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सी०एच०ओ० एवं ए०एन०एम० के द्वारा अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुये स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी 526 स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगो की स्क्रीनिंग एवं संबंधित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करायी जा रही है। स्क्रीनिंग के माध्यम से आमजनों में उच्च रक्त चाप. मधुमेह, ओरल कैन्सर सहित विभिन्न गैर संचारी रोगो की प्रारंभिक पहचान का प्रयास किया जा रहा है। डा०शरतचन्द्र शर्मा, जिला गैर संचारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की भी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरेराज अन्तर्गत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग करने एवं दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया है। प्रतिदिन संध्या में श्री ठाकुर विश्वमोहन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा प्रखण्डवार समीक्षा की जा रही है। गैर संचारी रोगों से बचाव हेतु संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, व्यसनों से दूरी एवं नियमित स्वास्थ्य जाँच हेतु परामर्श दिया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन 30 नवम्बर-2026 तक किया जायेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
संग्रामपुर के विभिन्न जगहों पर सामुदायिक कीचेन के माध्यम से लोगो को खाना खिलाया जा रहा है
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के निर्देश के आलोक में आज अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा के द्वारा ढाका अंचल के करमावा पंचायत में नल-जल योजना की जांच की गई। 
अपर समाहर्त्ता के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता के साथ करमावा पंचायत के सभी वार्डों में नल जल योजना की जांच की गई। जहां भी समस्या पाई गई वहां तुरंत ठीक करने के लिए कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया। इस दौरान लोगों से मिलकर योजना के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। 
   ज्ञातब्य है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिला के सभी पंचायत में नल जल योजना की लगातार जांच कराई जा रही है। उसी के क्रम में आज अपर समाहर्ता के द्वारा करमावा पंचायत में जांच की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar
NDRF की टीम के साथ प्रखंड संग्रामपुर के पुछरिया गाँव से प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्रामपुर मुकेश कुमार के द्वारा बीमार वृद्ध जन और  आम लोगों को रेस्क्यू किया गया। साथ ही  पुछरिया गाँव में  अभी भी निवास कर रहे व्यक्तियों से उनकी समस्याओं के निदान और सामुदायिक किचेन सह शिविर स्थल में जाने का अनुरोध किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
सामुदायिक भवन वार्ड 09, पूर्वी संग्रामपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
डीसीएलआर मोतिहारी श्री प्रकाश कुमार रजक ने किया सारस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का निरीक्षण 

श्री महावीर उच्च विद्यालय पिपरा, चकिया, पूर्वी चंपारण परिसर स्थित सारस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में डीसीएलआर मोतिहारी, पूर्वी चंपारण श्री प्रकाश कुमार रजक ने विद्यालय का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।

अपने भ्रमण के दौरान श्री रजक ने विद्यालय के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनकी कठिनाइयों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान शिक्षकों से भी विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का भी जायजा लिया। इनमें आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, मॉडल क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला एवं अटल लैब प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने इन सुविधाओं के संचालन एवं विद्यार्थियों को मिल रहे शैक्षणिक लाभ के बारे में जानकारी ली।

इस भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत होना रहा। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ उनका संवाद विद्यालय की आवश्यकताओं को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

विद्यालय परिवार ने उनके आगमन को महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के निरीक्षण एवं संवाद से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
प्रेस विज्ञप्ति

(1.0) दिनांक-30.09.2026 को उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में (VB-G RAM G) योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में निदेशक, एन०ई०पी०, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (VB-G RAM G), कार्यपालक अभियन्ता (VB-G RAM G), सहायक अभियन्ता (VB-G RAM G), सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (VB-G RAM G), सभी कनीय अभियन्ता, (VB-G RAM G) एवं सभी पंचायत तकनीकी सहायक, (VB-G RAM G) उपस्थित थे।

(2.0) मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 32.49 प्रतिशत की उपलब्धि है, जबकि राज्य स्तर पर 34.50 प्रतिशत की उपलब्धि है। कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि निराशाजनक पायी गई, जिसमें मेहसी प्रखण्ड में 16.25 प्रतिशत, कल्याणपुर प्रखण्ड में 17.30 प्रतिशत, बंजरिया प्रखण्ड में 18.62 प्रतिशत, आदापुर प्रखण्ड में 22.50 प्रतिशत, घोड़ासन प्रखण्ड में 23.89 प्रतिशत एवं बनकटवा प्रखंड में 24.21 प्रतिशत है। सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को कम से कम 50 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

(3.0) पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 23950 योजनाओं में से 2432 योजनाओं में एम०आर० निर्गत कर 09.25 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें कुछ प्रखण्डों यथा-अरेराज, पीपराकोठी, कोटवा, चिरैया, पताही, तेतरिया एवं संग्रामपुर, छौड़ादानों, सुगौली एवं पकड़ीदयाल की उपलब्धि असंतोषजनक है। चूँकि इन प्रखण्डों का औसत उपलब्धि जिला के औसत उपलब्धि से कम है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण में एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

(4.0) ई० के०वाई०सी० समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 437175 सक्रिय मजदूरों में से 395163 मजूदरों का ई० के०वाई०सी० कर जिला स्तर पर 90.42 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है जबकि राज्य की उपलब्धि 90.09 प्रतिशत है। कुल 41857 ई०-के०वाई०सी० हेतु लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत सक्रिय मजदूरों का ई० के०वाई०सी० कराने का निदेश दिया गया ।

(5.0) जियो टैगिंग: समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जियो टैगिंग में जिला स्तर पर प्रथम फेज में 08 मामले, द्वितीय फेज में 1585 एवं तृतीय फेज में 1939 मामले लंबित है, जिसमें तृतीय फेज में सबसे अधिक मामले पकड़ीदयाल, केसरिया, संग्रामपुर, घोड़ासहन, कल्याणुपर, बनकटवा, चिरैया, चकिया, मोतिहारी में सबसे अधिक मामले लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर तीनों फेज के सभी लंबित मामले का निष्पादन कराने का निदेश दिया गया।

(6.0) कार्य पूर्णता :- समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मनरेगा के तहत कुल 43399 योजनाएँ प्रारंभ की गई, जिसमें 2287 योजनाएँ पूर्ण कर 5.27 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाते हुए कम से कम 90 प्रतिशत अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

(7.0) वृक्षारोपण योजना इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए जिला स्तर पर 950400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें मात्र 56.42 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।

(8.0) जल जीवन हरियाली अंतर्गत पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षा रोपण, भवनों में छत वर्षा जल संचयन की संरचना का निर्माण एवं सार्वजानिक कुओं एवं चापाकलो के किनारे सोख्ता निर्माण की गहन समीक्षा की गई। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को लंबित कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

(9.0) सोसल ओडिट की सभी मामले की समीक्षा की गई सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को लंबित मामले को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*जिला प्रशासन और बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन*

मोतिहारी: 30.09.2026

बिहार सरकार की बाल कल्याण प्राथमिकताओं और जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की त्वरित तत्परता से एक नवजात मासूम को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया है। परिजनों द्वारा परित्यक्त किए गए महज 700 ग्राम के नवजात शिशु को जिला बाल संरक्षण इकाई और सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने नया जीवन दिया है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में एक अत्यंत गंभीर स्थिति में 700 ग्राम का एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पाया गया था। सूचना मिलते ही मोतिहारी जिला बाल संरक्षण इकाई (सहायक निदेशक बाल संरक्षण) ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। बाल अधिकारों और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बच्चे को तुरंत बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया और CWC के निर्देश पर अविलंब सदर अस्पताल, मोतिहारी में भर्ती कराया गया।
चुनौतीपूर्ण था इलाज, डॉक्टरों ने जताई थी कम उम्मीद
अत्यंत कम वजन (700 ग्राम) और गंभीर शारीरिक स्थिति को देखते हुए शुरुआत में चिकित्सकों ने बच्चे के बचने की संभावना बहुत कम जताई थी। लेकिन जिला प्रशासन के सतत अनुश्रवण और सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की दिन-रात की मेहनत रंग लाई।
1800 ग्राम हुआ वजन, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित
सही देख-रेख, बेहतर चिकित्सा सुविधा और पोषण पुनर्वास (Restoration) के बाद मासूम की सेहत में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। जिस बच्चे का वजन महज 700 ग्राम था, वह अब स्वस्थ होकर 1800 ग्राम का हो चुका है। बच्चा लगभग पूरी तरह रिकवर कर चुका है और फिलहाल चिकित्सकों की देख-रेख में सुरक्षित है।
बिहार सरकार और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता की मिसाल
यह सफलता बिहार सरकार की 'बाल संरक्षण योजनाओं' और मोतिहारी जिला प्रशासन की जन-संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सहायक निदेशक बाल संरक्षण ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में हर अनाथ, असहाय और संकटग्रस्त बच्चे की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार होते ही बच्चे के आगे के पुनर्वास के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar CMO Bihar PMO India
बिहार विधान परिषद द्वि वार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत 03- सारण शिक्षक निर्वाचन हेतु दिनांक 29.09.2026 को अधिसूचना जारी हो गई है, तदालोक में निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा  के द्वारा प्रपत्र 1 मे निर्वाचन की सूचना निर्गत कर दी गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय स्थित एनआईसी में बैठक आहूत की गई जिसमें जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा जारी की गई निर्वाचन की सूचना  के अनुसार अभ्यर्थी या प्रस्तावक के द्वारा नामांकन के प्रारंभ होने की तिथि  दिनांक 29.09.2026 से नामांकन की अंतिम तिथि दिनांक 06.10.2026  तक पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक की समयावधि मे  निर्वाची पदाधिकारी -सह- आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा अथवा प्राधिकृत सहायक निर्वाची  पदाधिकारी सह आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल  छपरा के समक्ष नामांकन स्थल -  आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के न्यायालय कक्ष में नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।
NI Act मे अधिसूचित अवकाश के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे।

नामांकन के लिए सामान्य कोटि के लिए 10000 रुपए और अनुसूचित जाति/जनजाति कोटि के लिए  5000 रुपये का शुल्क निर्धारित है।
 अभ्यर्थी को नामांकन पत्र के साथ संपत्ति, शिक्षा, आपराधिक मामलों , एवम अन्य के संबंधित Form 26 मे शपथ पत्र दाखिल करना अनिवार्य है।
एक अभ्यर्थी के द्वारा अधिकतम 4 सेट मे नामांकन दाखिल किया जा सकता है।
दाखिल सभी नामांकन पत्रों  की संवीक्षा दिनंक 07/10/2026 (बुधवार) को पूर्वाहन 11.00 बजे  आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के न्यायालय कक्ष मे प्रारंभ होगी। 
नामांकन हेतु 10 प्रस्तावक, जिन्हे 03 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची मे निर्वाचक दर्ज होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी को बिहार राज्य के किसी विधान सभा के निर्वाचक सूचि मे  निर्वाचक के रूप मे दर्ज होना तथा आयु 30 वर्ष की होना अनिवार्य शर्त है 

नामांकन वापसी की अंतिम  तिथि दिनंक 09.10.2026 शुक्रवार  को 3.00 बजे अपराहन तक निर्धारित है। 

निर्वाचन लड़े जाने  की स्थिति मे  तिथि 23/10/26  को 8.00 बजे पूर्वाहन से 4.00 बजे अपराहन तक मतदान केंद्रो पर मतदान किये जायेंगे। पूर्वी चंपारण जिले मे कुल 27 मतदान केंद्र होंगे जो सभी अंचल कार्यालय मे निर्मित किये गए हैं।

उक्त बैठक मे नगर आयुक्त, सहायक समहर्ता, श्री आसैदुर् रहमान खान, श्री राहुल शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, श्री सुरेश सहनी राजद, श्री सुनील कुमार कुशवाहा आम आदमी पार्टी,श्री विनोद पटेल जदयू, श्री छटू कुमार पासवान लोजपा ( राम विलास), श्री श्याम सुंदर प्रसाद बसपा आदि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार पूर्वी चंपारण जिला के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दिनांक 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं, माननीय जन प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उत्साहपूर्वक एवं स्वतःस्फूर्त रूप से शामिल हो रहे हैं।

“आंगन का मिलन” कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं माताओं से जुड़ी पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज तरीके से दी जा रही है। साथ ही, बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कहानी, कविता, कॉमिक्स, पेंटिंग एवं अन्य मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बच्चों में सीखने और रचनात्मकता के प्रति रुचि बढ़ रही है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुचारू संचालन एवं समुदाय तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही, लाभार्थी माताओं को भी सम्मानित कर उनके उत्साह एवं सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण ने कहा कि “आंगन का मिलन” कार्यक्रम के प्रति जिलेवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की 100 से अधिक लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक एवं गुणात्मक परिवर्तन आया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। “आंगन का मिलन” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो रही है।

कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों, माताओं एवं समुदाय के बीच संवाद और सहभागिता के जीवंत केन्द्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी 01 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर इसी प्रकार विविध गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar
डुमरिया घाट थाना अंतर्गत डुमरिया पंचायत के सिसवन गांव में एनडीआरएफ की टीम के द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य जोरो पर है
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा जुलाई 26 में संपूर्ण राज्य में एक साथ 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का लोकार्पण किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। पूर्वी चंपारण जिला में इस अवसर पर कुल 33 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में चिन्हित कर स्थापित किया गया। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, ई लाइब्रेरी, विज्ञान व कंप्यूटर की आधुनिक प्रयोगशालाओं और खेलकूद की बेहतरीन व्यवस्था कराई गई है। यहां अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ बनाने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने के उद्देश्य से जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण को विद्यालय से संबद्ध किया गया है।  खुद जिलाधिकारी ने जिला स्कूल मोतिहारी को गोंद लिया है। मंगल सेमिनरी को अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा और एमजेके बालिका इंटर कॉलेज को डॉ प्रदीप कुमार उप विकास आयुक्त ने गोद लिया है। 
       आज जिलाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में विद्यालयों से संबद्ध किए गए सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण की एक बैठक समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में संपन्न हुई जिसमें कल दिनांक 30.09.2026 को जिला के सभी 33 सरस्वती विद्या निकेतन में पदाधिकारी के द्वारा विद्यालयों की आदर्श स्थिति का जायजा लिया जाएगा। विद्यालय से टैग पदाधिकारी विद्यालयों में जाएंगे, वहां की व्यवस्था देखेंगे एवं विद्यार्थियों से इंटरेक्ट करेंगे साथ ही भविष्य की योजना की रूपरेखा तैयार करेंगे। 
  उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जिन भी पदाधिकारी को जो विद्यालय टैग किया गया है वहां कल अनिवार्य रूप से जाएंगे और विद्यालय संचालन की प्रक्रिया देखेंगे। इस दौरान क्लासरूम,साइंस लैब, लाइब्रेरी की व्यवस्था, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की संचालन, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था, इको लैब, विद्यार्थी कल्याण, डिजिटल शिक्षा का विस्तार, कल्चरल एक्टिविटी का मुआयना करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों से इंटरेक्ट करेंगे।
 उन्होंने बताया कि कल सभी विद्यालयों में पीटीएम भी रखा गया है। पीटीएम में भी पदाधिकारी भाग लेंगे और अभिभावकगण से पठन-पाठन के क्षेत्र में आए बदलाव संबंधी फीडबैक प्राप्त करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
आंगन का मिलन कार्यक्रम में माननीय सांसद पूर्वी चंपारण श्री राधा मोहन सिंह एवं माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार ने भी शिरकत की। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
प्रेस विज्ञप्ति

‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक, प्रभावी एवं केंद्रित प्रयास पर जोर

मोतिहारी।
‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी श्री अभिषेक कुमार दास की अध्यक्षता में जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र समाधान न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप केंद्रित एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सामूहिक एवं केंद्रित प्रयासों से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ की प्रक्रिया, इसके उद्देश्य तथा विवादों के समाधान में मध्यस्थता के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे मामलों की पहचान करने पर जोर दिया, जिनमें पक्षकारों की सहमति से मध्यस्थता के माध्यम से विवाद का त्वरित एवं टिकाऊ समाधान संभव है।

बैठक में फैमिली जज-सह-अध्यक्ष, मेडिएशन कमेटी श्री एस़रार अहमद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी श्री नितिन त्रिपाठी, एडीजे-सह-मेडिएशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेशमा वर्मा, सीजेएम मोतिहारी श्री पुनीत कुमार तिवारी, जो समन्वय समिति के सदस्य भी हैं, सहित प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं जिले के अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मध्यस्थता की प्रक्रिया में पक्षकारों की स्वैच्छिक भागीदारी, गोपनीयता, निष्पक्षता तथा आपसी सहमति से विवाद के समाधान के महत्व पर भी चर्चा की गई। न्यायिक पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे उपयुक्त मामलों को मध्यस्थता के लिए संदर्भित करने तथा पक्षकारों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि मध्यस्थता केवल लंबित मामलों के निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पक्षकारों के बीच संबंधों को बनाए रखते हुए विवादों का शांतिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने की प्रभावी प्रक्रिया है। विशेष रूप से पारिवारिक एवं अन्य ऐसे विवादों में, जहां पक्षकारों के बीच भविष्य में भी संबंध बने रहने की संभावना होती है, मध्यस्थता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से अभियान के दौरान सक्रिय भागीदारी, बेहतर समन्वय एवं केंद्रित प्रयास के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
मुख्यमंत्री ने डुमरियाघाट, गंडक नदी के बढ़े जलस्तर का किया स्थल निरीक्षण। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar CMO Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
संग्रामपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई का संचालन प्रारंभ

*जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,नगर आयुक्त ,उप विकास आयुक्त,सहायक समाहर्ता सहित जिला के आला अधिकारी ने भ्रमण कर रसोई संचालन का किया निरीक्षण*

 *जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरीय अधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों को खुद अपने हाथों से खाना परोसा और उनके पंगत में बैठकर खाना भी खाया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Motihari Police
Video 18
प्रेस विज्ञप्ति

मुख्यमंत्री ने वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और गोपालगंज जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई किया सर्वेक्षण, डुमरिया घाट पर गंडक नदी के बढ़े हुये जलस्तर का किया स्थल निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर दिया निर्देश

निर्देश :-

1. संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी हो, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं ससमय पहुंचायें।

2. जल संसाधन विभाग तटबंधों की सतत् निगरानी करे। आवश्यक सतर्कता बरती जाय। नाइट पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चत करें।

पटना, 28 सितम्बर 2026: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज बाढ़ प्रभावित वैशाली जिला,

सारण जिले के हैजलपुर मकेर, पूर्वी चम्पारण और गोपालगंज जिला के डुमरिया घाट ब्रिज और पुछरिया क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डुमरिया घाट पर गंडक नदी के बढ़े हुये जलस्तर का स्थल निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि डुमरिया घाट के पास गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर है, रात में लगभग 50 सेंटीमीटर और बढ़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी का निर्देश दिया। साथ ही पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने तथा प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता शीघ्र पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों के बीच रहकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देनी है। जल संसाधन विभाग तटबंधों की सतत् निगरानी करे। आवश्यक सतर्कता बरती जाय। साथ ही नाइट पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चत करें। प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, एस०डी०आर०एफ० और एन०डी०आर०एफ० के साथ बेहतर समन्वय बनाकर आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करे। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम से लोगों को भोजन एवं राहत उपलब्ध कराते रहें, इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिये।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री राधामोहन सिंह, विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, गोपालगंज के जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ, पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी सहित अन्य वरीय अधकारी मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police CMO Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*सात निश्चय–3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं*

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से श्री सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान जिला के सभी छः अनुमंडलों के अनुमंडल  पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
    आज की जनसुनवाई में कुल 12 लोग उपस्थित हुए। एक-एक कर सभी आवेदन  कर्ताओं को जिलाधिकारी ने अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को सुना एवं उस पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को जनसुनवाई के दौरान ही निर्देश दिया गया। 
    बनकटवा प्रखंड के ग्राम पंचायत जीतपुर की मुखिया प्रभा देवी के द्वारा बताया गया कि उनके पंचायत में स्थापित नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार हुआ है जिसके संबंध में उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 3,46,7,8, 11 एवं 16 में बहुत ही घटिया स्तर का कार्य हुआ है। सरकारी मापदंड का अनुपालन नहीं हुआ है इसको लेकर उन्होंने जांच कराने की मांग की। जिलाधिकारी के द्वारा एसडीओ ढाका को इस संबंध में जरूरी निर्देश देते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
हरसिद्धि अंचल के गायघाट निवासी शिवचंद्र ठाकुर के द्वारा बताया गया कि एक खास व्यक्ति और उनके सहयोगियों के द्वारा यूट्यूब चैनल पर नाई समाज के प्रति अश्लील गाना प्रसारित किया जा रहा है जिसमें महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। विवादित गाना के कारण समाज के विभिन्न वर्गों और जातियों के बीच तनाव और आक्रोश की स्थिति पैदा हो गई है। उनके आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज को अग्रसारित करते हुए इसकी शीघ्र जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
   सदर मोतिहारी अंचल की अमला पट्टी वार्ड नंबर 15 की सीमा देवी के द्वारा खाता खेसरा और रकबा की जांच करा कर वंशावली में नाम के आधार पर जमाबंदी करने के संबंध में बताया गया। जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन को अंचलाधिकारी मोतिहारी को अग्रसारित करते हुए सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईसीजी सुविधा की शुरुआत*

 मोतिहारी, 28 सितंबर 26

पूर्वी चम्पारण जिले के स्वास्थ्य महकमे ने आम जनता के लिए एक बेहद सकारात्मक और राहत भरी पहल की है। जिले के डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया की जिले के सदर अस्पताल से लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक 27 प्रखंडो के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के बाद पूरी तरह निःशुल्क ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पहले मरीजों को हृदय संबंधी जांच के लिए महंगे निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था, जहां न सिर्फ जेब पर भारी बोझ पड़ता था बल्कि सही प्रकार से जांच भी नहीं हो पाती थी। अब सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा मिलने से गरीबों और जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली है। वहीं सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया की हृदय रोगों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, ईसीजी एक दर्द रहित मेडिकल टेस्ट है जो दिल की धड़कनों की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है। इससे दिल की रफ्तार और उसकी रिदम का सटीक पता चलता है। सीने में दर्द, धड़कन बहुत तेज होने या अनियमित होने जैसी शिकायतों पर समय रहते हार्ट अटैक या अन्य समस्याओं की पहचान करने में यह जांच बेहद मददगार साबित हो रही है।  
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
मादक पदार्थों के अवैध व्यापार,भंडारण, परिवहन एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें और पकड़े गये लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें - जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में  (NCORD) नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात भी मौजूद थे। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण एवं परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई की जाए एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। 
    विगत एक माह में जिला पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विषय में बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कल 33 कांड दर्ज किए गए हैं जिनमें कुल 44 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 775किलोग्राम गांजा, 01 किलोग्राम चरस, 24 ग्राम स्मैक,01 पिस्टल, 18 मोबाइल, 10 मोटरसाइकिल,05 चार पहिया वा, 01 ट्रक, 16.60 लॉज रु कैश तथा  9000 नेपाली रुपया जप्त किए गए हैं।
जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल तथा ढाका के क्षेत्र में पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (ssb) के पदाधिकारियो के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापामारी अभियान  नियमित संचालित किया जाए। नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्र खासकर आदापुर और घोड़ासहन  नारकोटिक्स के मामले में बहुत ही संवेदनशील है, वहां लगातार नजर रखें।
बैठक में समादेष्टा 71वीं बटालियन, 20वीं बटालियन एवं 47वीं बटालियन, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, औषधि नियंत्रक, अधीक्षक मद्य निषेध,डीपीओ आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मोतिहारी उपस्थित थे।
      बैठक में उपस्थित कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बताया गया कि पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले एक माह में गांजा, स्मैक चरस पकड़ा गया है। इस बीच  तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि इस माह में फ़र्टिलाइज़र के मामले में 11 मामले दर्ज किए गए हैं। कुल 75848 kg उर्वरक जप्त किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने एवं अंतर जिला समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है।
    कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल पिपरा कोठी के द्वारा बताया गया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से नार्कोटिक्स और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के विरुद्ध  लोगों की गिरफ्तारी की गई है और ड्रग्स दुकानों पर भी लगातार छापेमारी की गई है।
सहायक आयुक्त मध निषेध के द्वारा बताया गया कि मध् निषेध लक्ष्मीपुर,रक्सौल चेक पोस्ट के द्वारा एक मोटरसाइकिल के साथ 7 kg गांजा और दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध रक्सौल थाना केस नंबर 460/ 26 दिनांक 31. 8.2026 को दर्ज कराया गया है
2.31 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया गया है। 
    जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सीमा सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तस्करी विरुद्ध अभियान चलाए। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बॉर्डर एरिया में खाद के दुकानों के स्टॉक वेरिफिकेशन नियमित रूप से किया जाए।
    जिलाधिकारी ने कहा कि निरोधात्मक कार्य में लगे हुए पदाधिकारी स्थानीय थाना को सूचना निश्चित रूप से दें और एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर  कार्य करें। अनुमंडल स्तर पर  पुलिस प्रशासन,एसएसबी,ड्रग्स कंट्रोल से जुड़े पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाएं और कार्रवाई करें।
   पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश दिया गया अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी बिल्कुल चौकस होकर ड्रग्स का सेवन करने वालों को पकड़े,खासकर युवाओं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। चौक चौराहा सहित सार्वजनिक स्थल के आस-पास  कड़ी नजर रखें।
   ड्रग इंस्पेक्टर और फूड अफसर को लगातार दुकानों की जांच करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्व त्यौहार का समय आ रहा है। रक्सौल ढाका अरेराज सहित अन्य अनुमंडल में भी बड़े मिष्ठान भंडार सहित अन्य सभी दुकानों की जांच निश्चित रूप से की जाए।
     बैठक में सभी अनुमंडल के  अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
प्रेस विज्ञप्ति 

दिनांक: 28-09-2026

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) के तहत Teaching at the Right Level (TaRL) का चार दिवसीय गैर-आवासीय BLMT प्रशिक्षण आज से डायट मोतिहारी में प्रारंभ

मोतिहारी। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में *"बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) - Teaching at the Right Level (TaRL)"* के अंतर्गत कक्षा 4 से 8 के बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने हेतु *चार दिवसीय गैर-आवासीय ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर (BLMT) प्रशिक्षण* का शुभारंभ आज दिनांक *28-09-2026 से डायट, मोतिहारी* में किया गया।

यह गैर आवासीय प्रशिक्षण दिनांक 28-09-2026 से 01-10-2026 तक चलेगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण श्री राजन कुमार गिरि जी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत NIPUN भारत लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के अनुसार पढ़ना, लिखना और गणितीय संक्रियाओं को समझ सके। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान सह स्थापना) श्री ब्रजेश कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रभावकारी एवं गुणवत्तापूर्ण होगा जिससे सभी बच्चे लाभान्वित होंगे।

इस प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित कुशल शिक्षकों को BLMT के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो आगे चलकर अपने-अपने प्रखंड में सभी शिक्षकों को TaRL तकनीक की बारीकियों से अवगत कराएंगे, ताकि कमजोर बच्चों को उनके सीखने के स्तर के अनुसार समूह में पढ़ाया जा सके।

उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करें और प्राप्त ज्ञान को धरातल पर लागू कर जिले में बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ बनाएं। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से गतिविधि आधारित एवं TLM के माध्यम से होगा।

उक्त प्रशिक्षण में डायट के व्याख्याता फखरुद्दीन , संभाग प्रभारी रामदेव महतो नागेंद्र प्रसाद, कमलेश कुमार सिंह, रमेश कुमार, ट्रेनर राजीव कुमार सिंह, अंजना कुमारी, केशव कुमार कश्यप, सरिता कुमारी,प्रथम संस्था के प्रतिनिधि एवं जिला के सभी BLMT उपस्थित रहे।।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
बाढ़ के खतरा को देखते हुए गंडक नदी के जलस्तर का मुआयना करते हुए जिलाधिकारी Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=water nis:value=water nis:enabled=true nis:link/>