#कहानी_बदलाव_की
पीएमएफएमई योजना से संदीप शर्मा बने उद्यमी, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापित
शिवपुरी, 09 अक्टूबर 2026
दृढ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो कोई भी व्यक्ति सफलता के नए आयाम गढ़ सकता है। शिवपुरी शहर के नवाब साहब रोड स्थित अन्नपूर्णा फूड प्रोसेसिंग के संचालक श्री संदीप शर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी ही प्रेरणादायी है। एक समय सीमित संसाधनों से अपने व्यवसाय की सोच रखने वाले संदीप आज जिले में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
श्री संदीप शर्मा को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जानकारी उद्यानिकी विभाग के जिला रिसोर्स पर्सन श्री गिर्राज ओझा के माध्यम से प्राप्त हुई। योजना से प्रेरित होकर उन्होंने अपने मिल्क प्रोसेसिंग (दूध प्रसंस्करण) व्यवसाय के विस्तार की रूपरेखा तैयार की और विभाग के सहयोग से वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवेदन किया।
योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा शिवपुरी के माध्यम से श्री संदीप शर्मा को 18 लाख रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत हुआ। इसके साथ ही योजना के नियमानुसार उन्हें 3.75 लाख रुपये की शासकीय सब्सिडी का लाभ भी मिला। इस वित्तीय संबल से उन्होंने आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कर उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों का निर्माण शुरू किया।
उद्यम की स्थापना के बाद श्री संदीप शर्मा का व्यवसाय तेजी से बढ़ा। वर्तमान में वे अपने इस प्रसंस्करण संयंत्र से प्रतिदिन उत्पादों की बिक्री कर प्रतिमाह ₹70,000 से ₹80,000 की शुद्ध आमदनी अर्जित कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने केवल स्वयं को ही आत्मनिर्भर नहीं बनाया, बल्कि अपने इस मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से 8 अन्य स्थानीय युवाओं को भी रोजगार प्रदान किया है।
अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए श्री संदीप शर्मा कहते हैं, पीएमएफएमई योजना ने मेरे सपनों को साकार करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
#SevaSankalpAbhiyan
#shivpuri
26 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026