‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश सिंह यादव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कौशल गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, बल्कि यह आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित वातावरण भी निर्मित करता है।
Department of School Education, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#shivpuri
34 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026