Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
s.pranjan
14
#नवादा और #रजौली में फिर चलेगा बुलडोजर! 🚜 17 फरवरी से नवादा के रजौली में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत। प्रशासन ने दी अ...
Nawada, Nawada
| Feb 10, 2026
#नवादा
#रजौली
MORE NEWS
कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में तिहाड़ जेल में निधन । सिख विरोधी दंगों में उम्र कैद की सजा काट रहे थे । तीन केस में से एक केस में बरी और दो में दोषी पाए गए थे ।
Nawada, Nawada | Aug 20, 2026
नारदीगंज/नवादा: मोबाइल छीनने के विवाद पर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना, 05 नामजद सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी । बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नारदीगंज बाजार में बुधवार को मोबाइल छीनने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें गोलीबारी की घटना हो गई है। यह घटना दिनदहाड़े फल मंडी के पास हुई जिससे पूरे बाजार में हड़कंप और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । हालांकि इसमें गनीमत रही कि गोलीबारी की घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है । आइए पूरी कहानी जानते हैं कि इस मामले में क्या कुछ हुआ है या हो रहा है या होने वाला है या होगा। नारदीगंज बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद हुई, उसके बाद गोली चली, हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। घटना बुधवार की सुबह समय करीब 10:15 बजे नारदीगंज बाजार मेन रोड में फलमंडी के समीप बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली चलते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। दिन-दहाड़े इस तरह की घटना मेन रोड पर होने से लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे तबतक हमलावर सभी भाग खड़े हुए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से स्थानीय लोगों ने एक जिंदा कारतूस पुलिस को दिया है। वहीं दूसरी गोली फंस जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और मामले को खंगालकर तहकीकात की जानी है। घटना के पीछे मोबाइल छीनने का विवाद बताया जा रहा है। यह विवाद बिक्कू निवासी प्रशांत कुमार और पंडपा निवासी आयुष कुमार के बीच हुआ है। इस मामले में पंडपा निवासी अरविन्द सिंह के पुत्र आयुष कुमार के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है जिसमें बिक्कू निवासी प्रशांत कुमार समेत पांच नामजद और 15 अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले के हर एक बिंदु की जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 20, 2026
Nawada में अतिक्रमण हटाओ अभियान में आया तेजी। #bihar #nawada #reels #newsexpress
Nawada, Nawada | Aug 19, 2026
Foundation-cum-Induction Training Programme के उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी ने लगभग 1800 प्रशिक्षुओं को दिया मार्गदर्शन। 29 सेवाओं के प्रशिक्षुओं को योजनाओं, उद्देश्यों, चुनौतियों एवं दायित्वों से कराया अवगत। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD), गया द्वारा आयोजित Foundation-cum-Induction Training Programme के उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 अगस्त 2026 को महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया में माननीय राज्यपाल, बिहार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा से चयनित 29 सेवाओं के लगभग 1800 नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी ने ओरिएंटेशन सेशन के दौरान उनकी संबंधित सेवाओं से जुड़ी प्रमुख योजनाओं, उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र, चुनौतियों तथा भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि प्रत्येक सेवा की अपनी विशिष्ट भूमिका है, लेकिन सभी सेवाओं का अंतिम उद्देश्य प्रभावी प्रशासन एवं जनहित सुनिश्चित करना है। उन्होंने सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों एवं नीतिगत प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए सात निश्चय-3 की अवधारणा एवं उसके उद्देश्यों के संबंध में प्रशिक्षुओं को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षुओं को लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) तथा संबंधित ऑनलाइन शिकायत/सेवा प्रणालियों के माध्यम से आम नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा सेवा वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं व्यवहार-कुशलता के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में कार्य करने वाले पदाधिकारियों के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना, अनुशासित कार्यशैली अपनाना तथा आमजनों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करना आवश्यक है। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए प्रशिक्षुओं को इसके सजग एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना साझा करते समय तथ्यों की प्रामाणिकता, प्रशासनिक मर्यादा एवं जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अंत में, जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने सेवाकाल में व्यवहार में उतारना ही प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता होगी। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 18, 2026
नवादा/अकबरपुर : शादी शुदा युवक को प्रेम करना पड़ा भारी बीच सड़क पर लड़की का हाइ बोल्डेज ड्रामा देखिए।
Nawada, Nawada | Aug 18, 2026