गया जी में विकास मित्र की पत्नी के सामने हुई हत्या, अपराधी ने दना दन तीन गोलियां दागी, एक गोली सर में लगी और दो गोली पेट में लगी, आरोपी रघु कुमार पिता स्व. राजेश रविदास गिरफ्तार एवं एक बालक को किया गया निरुद्ध ।
गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 9:30 बजे अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के समय शंकर मांझी अपनी पत्नी के साथ चर्च में साप्ताहिक प्रार्थना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया कि वारदात के समय शंकर मांझी की पत्नी उनसे करीब 10 कदम की दूरी पर थीं। अपराधियों ने शंकर मांझी को निशाना बनाकर तीन गोलियां चलाईं। इनमें दो गोलियां पेट में और एक गोली सिर में लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार, डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मृतक की पत्नी के अनुसार रघु नामक युवक ने अचानक पहुंचकर शंकर मांझी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। वहीं, परिजनों ने रघु के अलावा बंटी, खोड़ा, सुनीता देवी और गोपाल पासवान पर हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 5, 2026