Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
onlinerakeshk
पटना स्नातक क्षेत्र में चल रहे नीरज कुमार और अनंत सिंह के विवाद पर मुंगेर सांसद ललन सिंह का बड़ा बयान ।
Nawada, Nawada
| Oct 5, 2026
MORE NEWS
नवादा के सभी एनडीए नेता एमएलसी नीरज कुमार के नामांकन में सक्रिय दिखे । भाजपा नेता अखिलेश सरदार एवं हिसुआ विधायक अनिल सिंह एक ही गाड़ी पर साथ नजर आए।
Nawada, Nawada | Oct 5, 2026
गया जी में विकास मित्र की पत्नी के सामने हुई हत्या, अपराधी ने दना दन तीन गोलियां दागी, एक गोली सर में लगी और दो गोली पेट में लगी, आरोपी रघु कुमार पिता स्व. राजेश रविदास गिरफ्तार एवं एक बालक को किया गया निरुद्ध । गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 9:30 बजे अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के समय शंकर मांझी अपनी पत्नी के साथ चर्च में साप्ताहिक प्रार्थना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया कि वारदात के समय शंकर मांझी की पत्नी उनसे करीब 10 कदम की दूरी पर थीं। अपराधियों ने शंकर मांझी को निशाना बनाकर तीन गोलियां चलाईं। इनमें दो गोलियां पेट में और एक गोली सिर में लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार, डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मृतक की पत्नी के अनुसार रघु नामक युवक ने अचानक पहुंचकर शंकर मांझी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। वहीं, परिजनों ने रघु के अलावा बंटी, खोड़ा, सुनीता देवी और गोपाल पासवान पर हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 5, 2026
परिजनों ने लोगो से मदद की गुहार लगा रहे है। #nawada #breakingnews #missinginformation #newsexpress
Nawada, Nawada | Oct 4, 2026
ललन सिंह का बड़ा बयान अगर दोनों मिलने के लिए तैयार रहे तो हम बाघ और बकरी दोनों को एक घाट पर पानी पिलाने का प्रयास करेंगे नहीं तो हम किसी दूसरे के मामले में नहीं पड़ते। मोकामा विधायक अनंत सिंह और MLC नीरज कुमार के बीच चल रहे तना तनी के बीच मुंगेर सांसद ललन सिंह ने लखीसराय से एक अबूझ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दो लोग की लड़ाई हो और दोनों हमारा वोटर हो तो हम किसी का पैरवी नहीं करते। हाँ अगर दोनों समझौता के लिये तैयार हो तो हम पंचयती कर सकते हैं। मुंगेर सांसद के इस बयान को जदयू में उपजे ताज़ा परिस्थिति से जोड़के देखा जा रहा। उधर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दोनों की लड़ाई ललन सिंह देखेंगे इधर ललन सिंह ने कहा अगर दोनों समझौता के लिये तैयार हो तभी पंचयती करेंगे नहीं तो किसी का पैरवीकार नहीं बनेंगे। यहाँ एक बात समझने की है कि इस राजनैतिक उठा पटक में सबसे बड़ा स्टैक MLC नीरज कुमार का है जो पटना स्नातक से जदयू उम्मीदवार हैं और उनकी सीट अब इस राजनैतिक खींच तान में फंसी है। ज़ब अपनी ही पार्टी के दमदार विधायक का भयंकर विरोध उन्हें झेलना पड़ रहा है और पार्टी के तरफ से वरीय नेताओं ने हाथ उठा लिये हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकट देते हैं, कार्यकारी अध्य्क्ष दूसरे केंद्रीय मंत्री के पाले में गेंद फेंकते हैं और मंत्री कहते हैं अगर समझौता के लिये तैयार हो तो बाघ और बकरी को एक घाट पर पानी पिलवा देते हैं, नहीं तो हम बीच में नहीं पड़ते हैं। बात दो लोगों में समझौते की होती तो मामला आसान था। यहाँ दो के पीछे दो और लोग हैं जिनकी पर्दे के पीछे पावर कंट्रोल की लड़ाई चल रही है और नीचे के दो बस मोहरे हैं। कल को सुलह हो या ना हो नुकसान जिसका भी हो मगर चुनाव तक परेशान नीरज कुमार रहेंगे। चुनाव के बाद ही उन्हें राहत मिलेगी। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Oct 4, 2026
नवादा: हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में वायरल वीडियो को लेकर चर्चा तेज नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बभनौर पंचायत के मुखिया से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। वीडियो में समाजसेवी युवा नीतीश कुमार द्वारा पंचायत से जुड़े कुछ मामलों पर सवाल उठाते हुए नजर आने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में क्या कुछ दिखाई दे रहा है, इसे लेकर लोगों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। Disclaimer -: इस वायरल वीडियो की सत्यता और इसमें लगाए जा रहे आरोपों की News Express26 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह जांच का विषय है। संबंधित पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। #लोकलन्यूज़ #NewsExpress26 #BreakingNews #BiharNews #NawadaNews
Nawada, Nawada | Oct 4, 2026
🚨 पाँच दिनों से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार 🚨 एक व्यक्ति पिछले पाँच दिनों से लापता हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और प्रशासन एवं आम लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। 🙏 जिन किसी सज्जन को ये व्यक्ति कहीं दिखाई दें या इनके बारे में कोई जानकारी मिले, कृपया तुरंत संपर्क करें। 📞 संपर्क सूत्र: +91 82711 27075 गुमसुदा व्यक्ति मनीष कुमार सिंह उर्फ बंटी #bihar #Nawada #missing #helpeachother #newsexpress26
Nawada, Nawada | Oct 4, 2026
मोकामा विधायक अनंत सिंह का नवादा में ज़ोरदार स्वागत। #nawada #anantsingh #viralreel #explorevideo #newsexpress26
Nawada, Nawada | Oct 4, 2026
सैनिक से बड़ा कोई बाहुबली नहीं होता। #indianarmy🇮🇳 #indiansoldiers #centralforce #biharelection #newsexpress26
Nawada, Nawada | Oct 4, 2026