गांधी जयंती पर मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया श्रमदान
स्वच्छता अभियान में निभाई सहभागिता
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी एवं छत्री खेल मैदान में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को अपने जीवन और विचारों में सर्वोच्च स्थान दिया था। उनका स्वच्छता का संदेश आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
#gwalior
#SwachhataAbhiyan
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
15 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026