Public App Logo
Profile Picture

PRO JS GWALIOR

@projsgwalior
1567Followers
0Following
Video 0
पानी, बिजली, सड़कें और आवास के साथ मुफ्त इलाज और बेहतर शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी 
- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का यथोचित समाधान

जन-जन का कल्याण ही केन्द्र और राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य और प्राथमिक जिम्मेदारी है कि सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जन सुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हर आवेदक से एक-एक कर बात कर उनकी समस्या सुनकर यथोचित समाधान किया।
 ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ ही केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोच हर जरुरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सरकार निरंतर कटिबद्ध है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर निरंतर प्रगति कर रहा है। सभी नागरिकों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त इलाज और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। रोजगार के अवसर  पैदा कर सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यही नहीं सरकार द्वारा पेंशन योजनाओं के जरिए समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।
 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि साफ पानी, बिजली, पक्की सड़कें और आवास जैसी बुनियादी जरूरतें हर घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है। सरकार का प्रयास कानून व्यवस्था बनाए रखकर यह सुनिश्चित करना कि विकास का लाभ किसी एक वर्ग को नहीं, बल्कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansunwai nis:value=JanSunwai nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Video 2
गाँधी जयंती पर हस्तिनापुर में सद्भावना शिविर आयोजित 

सेवा-संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को दी गईं शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी 

सेवा-संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर हस्तिनापुर में सदभावना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री विवेक पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
 क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के माध्यम से आमजनों के हितार्थ अनेक कल्याणकारी योजनायें आयोजित की जा रही हैं। देश भर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हितग्राहियों को हितलाभ पहुँचाने का कार्य भी किया जा रहा है। सदभावना शिविर के माध्यम से भी आमजनों के हितार्थ शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का सीधा लाभ आमजनों को पहुँचे, इसके सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। 
 शिविर में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव ने भी सदभावना शिविर के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने भी सदभावना शिविर के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के साथ सहभोज का आयोजन भी किया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
सेवा-संकल्प अभियान

“आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री कुशवाह

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, मातृशक्ति एवं बच्चों के पोषण, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहा स्थित पुराना जीवाजी गंज स्टेशन के समीप आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, सेक्टर क्रमांक-2 में जिला स्तरीय ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
 इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि मातृशक्ति और बाल कल्याण के माध्यम से सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ दी जा रही सेवाएं समाज के विकास में अमूल्य योगदान प्रदान कर रही हैं।
 उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले तथा मातृशक्ति और बच्चों का भविष्य सुरक्षित, समृद्ध एवं उज्ज्वल बने।
 कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता जरूरी - मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह

मद्य निषेध सप्ताह के तहत आयोजित जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, रैली में हुए शामिल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास सेवा संकल्प के अंतर्गत रतन शिक्षा समिति एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मद्य निषेध सप्ताह के तहत ग्वालियर में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता करते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी रैली में शामिल होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
 रैली विवेकानंद चौराहा से प्रारंभ होकर चेतकपुरी होते हुए छत्री मैदान तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
 इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ना चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करें तथा युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करें।
 कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करना रहा। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nashamuktbharat nis:value=NashaMuktBharat nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
गांधी जयंती पर मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया श्रमदान 

स्वच्छता अभियान में निभाई सहभागिता

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी एवं छत्री खेल मैदान में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
 उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को अपने जीवन और विचारों में सर्वोच्च स्थान दिया था। उनका स्वच्छता का संदेश आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
 अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
 स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhataabhiyan nis:value=SwachhataAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
एमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सबस्टेशन किया ऊर्जीकृत - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ग्वालियर जिले के बिलौआ क्षेत्र में  132 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सबस्टेशन को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर विद्युत पारेषण नेटवर्क से जोड़ दिया है। 50 एमवीए क्षमता वाला यह सबस्टेशन प्रदेश के 418वें ईएचटी सबस्टेशन के रूप में पारेषण प्रणाली का हिस्सा बना है।
 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि बिलौआ सबस्टेशन के ऊर्जीकृत होने से बिलौआ औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत पारेषण व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही क्षेत्र में भविष्य की बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति के लिए आवश्यक पारेषण क्षमता उपलब्ध हो सकेगी।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस उपलब्धि के लिए एमपी ट्रांसको के अभियंताओं एवं कार्मिकों को बधाई दी।

33 केवी के दो औद्योगिक फीडरों पर लोड प्रदाय प्रारंभ

 सबस्टेशन के चालू होते ही 33 केवी के दो औद्योगिक फीडरों को भी सेवा में लेते हुए उन पर सफलतापूर्वक लोड प्रदाय कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीय बनाने में सहायता मिलेगी।

ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर हुई 2161 एमवीए

 बिलौआ सबस्टेशन में 50 एमवीए क्षमता का एक पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने के साथ ही ग्वालियर जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 2161 एमवीए हो गई है।

 
119 औद्योगिक एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं सहित 70 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

 एमपी ट्रांसको के बिलौआ सबस्टेशन से 33 केवी के चार फीडरों के माध्यम से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को विद्युत प्रदाय किया जाएगा। इससे क्षेत्र की 119 औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों, लगभग 60 गांवों के घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं, दो नगर परिषदों तथा बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर लगभग 70 हजार विद्युत उपभोक्ता इस व्यवस्था से लाभान्वित होंगे।

ग्वालियर जिले का 12वां ईएचटी सबस्टेशन

 बिलौआ ग्वालियर जिले का 12वां एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सबस्टेशन है। जिले में इसके अतिरिक्त 220 केवी के महलगांव तथा सिथौली सबस्टेशन सहित 132 केवी  वोल्टेज लेवल के मोतीझील, मोहना, हस्तिनापुर, मुरार, तिघरा रोड, डबरा, चीनौर, भितरवार एवं फूलबाग (जीआईएस) सबस्टेशन संचालित हैं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mppowertransmission nis:value=mppowertransmission nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
उड़ीसा से आए दल ने देखीं ग्वालियर विकास की परियोजनायें 

लक्ष्मीबाई समाधि स्थल एवं ग्वालियर किले का भी किया अवलोकन 

सेवा-संकल्प अभियान के तहत उड़ीसा से आए 28 सदस्यीय सोशल मीडिया प्रभावक (इन्फ्लुयेंसर) दल ने गुरुवार को ग्वालियर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही ग्वालियर के पुरातात्विक महत्व एवं ऐतिहासिक स्थलों का भी अवलोकन किया। 
 उड़ीसा से आए दल ने ग्वालियर के जौरासी के समीप निर्मित किए जा रहे अम्बेडकर धाम का अवलोकन किया। अम्बेडकर धाम का निर्माण लोक निर्माण विभाग की पीआईयू सेल द्वारा किया जा रहा है। अम्बेडकर धाम में लाइब्रेरी, गैलरी एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध होने के साथ-साथ बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त होगी। दल द्वारा ग्वालियर में ही पर्यटन विभाग के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से निर्मित किया गया है। अटल स्मारक निर्माण का भी दल ने अवलोकन किया। अटलजी के जीवन दर्शन पर आधारित यह भव्य स्मारक शीघ्र ही पूर्ण होगा। 
 उड़ीसा से आए दल ने ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल का भी अवलोकन किया। ग्वालियर का विमानतल बहुत ही आधुनिक और कम समय में निर्मित किया गया एयरपोर्ट है। दल द्वारा इसके पश्चात स्मार्ट सिटी के माध्यम से ग्वालियर में निर्मित किए गए अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड का भी अवलोकन किया। दिव्यांगजनों के लिये ग्वालियर में निर्मित स्टेडियम का भी दल के सदस्यों ने अवलोकन किया और स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये उपलब्ध कराई गई खेल की आधुनिक सुविधाओं को भी देखा। 
 उड़ीसा से आए दल द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किए गए। इसके साथ ही ग्वालियर के ऐतिहासिक किले का भी दल के सदस्यों ने अवलोकन किया। 
 अटल स्मारक निर्माण का अवलोकन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौनिया ने भी दल के सदस्यों से भेंट की और ग्वालियर विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
वृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज - मंत्री श्री कुशवाह

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान, तीन शतायु माताओं को विशेष सम्मान

जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल एवं दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव, ज्ञान और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार है। वृद्धजनों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर हमारे व्यवहार और संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने यह बात अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कहीं । कार्यक्रम में 500 से अधिक वृद्धिजनों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री आलोक शर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री शंकर लालवानी उपस्थित थे

मंत्री श्री कुशवाह कहा कि कार्यक्रम में ऐसे वयोवृद्ध भी उपस्थित हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किए हैं। उनके पास एक शताब्दी का अनुभव है, जिससे समाज और युवा पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है। 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठजन एक खुली किताब की तरह होते हैं। उनके साथ बैठकर, उनसे संवाद कर उनके जीवन के अनुभव और ज्ञान को आत्मसात किया जा सकता है। वरिष्ठजन परिवार से जुड़े रहें और उन्हें अनावश्यक सामाजिक बंदिशों में न बांधा जाए। जो वृद्धजन स्वस्थ हैं और काम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार सक्रिय रहने के अवसर मिलना चाहिए।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि भारत की पारिवारिक व्यवस्था, संस्कार और जीवन-मूल्य पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का विषय हैं। दुनिया के कई विकसित देश भी परिवार, बुजुर्गों के सम्मान और जीवन-मूल्यों से जुड़ी भारतीय परंपराओं से सीख रहे हैं। हमें अपनी इस समृद्ध परंपरा को और मजबूत करते हुए वृद्धजनों के सम्मान और सेवा को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों तथा अन्य सामाजिक रूप से जरूरतमंद वर्गों की आवश्यकताओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरा करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उन्हें सम्मानजनक एवं बेहतर जीवन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध हो। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भी वरिष्ठजनों के सम्मान एवं कल्याण को महत्व दिया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण और सहायक उपकरणों की उपलब्धता इसी दिशा में किए जा रहे कार्यों का हिस्सा है। उन्होंने सभी वृद्धजनों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव, योगदान और संस्कारों से परिवार एवं समाज को समृद्ध किया है। उनका सम्मान और गरिमापूर्ण उपस्थिति परिवार तथा समाज की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। उनके जीवन का अनुभव नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देता है।

विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धजनों का सम्मान समाज में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उनके अनुभव और आशीर्वाद समाज के लिए अमूल्य हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. श्री विष्णु राजोरिया ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान हमारी संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है। परिवार और समाज में वरिष्ठजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने कहा कि जीवन प्रत्याशा बढ़ने के साथ वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। वृद्धजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। विभाग द्वारा इस दिशा में विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं तथा देखभाल से जुड़े प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का उद्देश्य वरिष्ठजनों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण एवं साइबर जागरूकता जैसी सुविधाओं के माध्यम से वृद्धजनों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों को आवश्यक सेवाएं और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली तीन शतायु माताओं श्रीमती राजूबाई, श्रीमती तुलसीबाई एवं श्रीमती कौशल्या देवी को विशेष शतायु सम्मान प्रदान किया गया। तीनों शतायु माताओं को ₹5,100 की सम्मान राशि एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महावीर संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में अधिक सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग मिलेगा। साथ ही वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। इससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी। वृद्ध मित्रों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने वरिष्ठजनों की सहायता करने, उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
सेवा-संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को दी प्रत्यक्ष कर एवं टैक्स प्लानिंग की जानकारी

विशेषज्ञ व्याख्यान में वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश एवं कर क्षेत्र में करियर विकल्पों पर हुई चर्चा

सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, ग्वालियर में ‘प्रत्यक्ष कर’ विषय पर विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सी.ए. श्री दीपक कुमार जैन ने छात्राओं को प्रत्यक्ष कर, कर व्यवस्था, वित्तीय साक्षरता एवं टैक्स प्लानिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
 कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.ए. सिद्दीकी सहित वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मधु, डॉ. डी.आर. वर्मा, श्री अनूप पहारिया, मुख्य लिपिक श्री बी.एस. तरेटिया, सहायक ग्रेड-2 श्री सुनील क्षीरसागर, श्री प्रांजल अष्ठाना एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री मनोज माहौर उपस्थित रहे।
 विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान श्री दीपक कुमार जैन ने छात्राओं को कर व्यवस्था की मूलभूत जानकारी के साथ टैक्स प्लानिंग, बचत, सही निवेश तथा कर क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को वित्तीय एवं कर संबंधी नवीनतम जानकारी प्राप्त करने तथा अर्जित ज्ञान का व्यवहारिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक के माध्यम से भी किया गया। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कर एवं टैक्स प्लानिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ से प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
 कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। अंत में नोडल अधिकारी श्री अनूप पहारिया ने सभी उपस्थितजनों एवं मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
सेवा-संकल्प अभियान 

“आंगनबाड़ी मिलन सेवा” कार्यक्रम में बच्चों को फल-मिठाई वितरित, लाड़ली बालिकाओं को मिले प्रमाण-पत्र

परियोजना शहरी-01 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में बुधवार को आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का अवलोकन किया।
 कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। वहीं लाड़ली बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
 वार्ड क्रमांक 03 में अतिथि श्री विनय जैन एवं संयोजिका श्रीमती अंजू दीक्षित उपस्थित रहीं। वार्ड क्रमांक 02 में श्रीमती प्रिया तोमर, श्री बिरजू शिवहरे तथा संयोजिका श्रीमती सुनीता शर्मा एवं श्रीमती सुधा परिहार ने सहभागिता की। वार्ड क्रमांक 04 में श्री अशोक शर्मा, श्री अमित जैन, संयोजिका श्रीमती रिया शर्मा एवं श्रीमती उर्मिला भदौरिया उपस्थित रहे।
 इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 06 में श्री अभय चौधरी, श्री धर्मेंद्र बिट्टू तोमर, संयोजिका श्रीमती नेहा शर्मा एवं श्रीमती प्रीति अरोरा उपस्थित रहीं। वार्ड क्रमांक 08 में श्रीमती हेमलता बुधौलिया एवं संयोजिका श्रीमती माया शर्मा, जबकि वार्ड क्रमांक 10 में श्रीमती खुशबू गुप्ता एवं श्रीमती प्रीति थोराट उपस्थित रहीं।
 वार्ड क्रमांक 11 में श्रीमती नीलिमा शिंदे एवं संयोजिका श्रीमती अरुणा परमार, वार्ड क्रमांक 12 में श्री जवाहर प्रजापति एवं संयोजिका श्रीमती प्रेमलता तोमर तथा वार्ड क्रमांक 13 में श्रीमती ऊषा चौहान एवं संयोजिका श्रीमती निशा गुप्ता उपस्थित रहीं।
 कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं लाड़ली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
सेवा-संकल्प अभियान के तहत मेरा युवा भारत केंद्र और पीटीएस तिघरा ने तिघरा डैम पर चलाया स्वच्छता अभियान

ज़िले में चल रहे सेवा संकल्प अभियान तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केन्द्र के अंतर्गत बुधवार 30 सितंबर को मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर द्वारा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) तिघरा के विशेष सहयोग से तिघरा डैम के आस-पास एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में युवाओं ने कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त परिसर का संदेश दिया। 
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा श्री अखिलेश रेनवाल ने कहा कि युवा शक्ति देश में बड़े बदलाव का आधार है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक श्री गजेंद्र सिंह ने संभाली। 
 कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुश्री अंजली कुमारी ने कहा कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने किया और सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान में नेशनल यूथ वॉलिंटियर सहित पीटीएस के युवा साथियों ने सेवा भाव से श्रमदान किया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhataabhiyan nis:value=SwachhataAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
ग्वालियर में महिला आयोग की संयुक्त बैंच में 30 प्रकरणों की सुनवाई

महिला प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न मामलों में आवेदक एवं अनावेदक पक्षों की सुनी गई बात

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच का आयोजन आज ग्वालियर में किया गया। संयुक्त बैंच के समक्ष जिले से संबंधित कुल 30 प्रकरण सुनवाई के लिए प्रस्तुत किए गए।
 आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, सदस्य श्रीमती साधना स्थापक एवं सचिव श्री सुरेश तोमर ने प्रकरणों में आवेदक एवं अनावेदक दोनों पक्षों की बात सुनी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रकरणों में नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 सुनवाई के दौरान प्रस्तुत प्रकरणों में महिला प्रताड़ना के 13, दहेज प्रताड़ना के 6, बलात्कार के 2, मानसिक प्रताड़ना का 1, हिंसा का 1, कार्यस्थल प्रताड़ना का 1, पारिवारिक विवाद का 1, यौन शोषण का 1 तथा अन्य 2 प्रकरण शामिल रहे।
 संयुक्त बैंच की सुनवाई के दौरान महिलाओं की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी गई तथा प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
महिलाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने कार्यशाला आयोजित 

‘यशोदा एआई 2.0’ के माध्यम से महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया के. रहाटकर के मार्गदर्शन तथा मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा यादव के सहयोग से संचालित ‘यशोदा एआई 2.0’ अभियान के अंतर्गत लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया के. रहाटकर, मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा यादव, सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, सचिव श्री सुरेश तोमर, महिला एवं बाल विकास विभाग ग्वालियर संभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सीमा शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय तथा साइबर विशेषज्ञ श्री जतिन माटा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया के. रहाटकर ने कहा कि ‘यशोदा एआई’ केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिखाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिलाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने, उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का राष्ट्रीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता बच्चों की पढ़ाई की सामग्री को सरल भाषा में समझाने, दैनिक कार्यों की योजना बनाने, विभिन्न विषयों की जानकारी व्यवस्थित करने तथा छोटे व्यवसाय के लिए उत्पाद विवरण, पोस्टर और सामाजिक माध्यमों की सामग्री तैयार करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने महिलाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग समझदारी और सावधानी के साथ करने तथा व्यक्तिगत जानकारी एवं निजता की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
 उन्होंने कहा कि तकनीक और महिला सशक्तीकरण को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ मानवीय बुद्धिमत्ता, मानवीय मूल्य और मानवीय गरिमा भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। ‘यशोदा एआई’ का उद्देश्य महिलाओं को तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाकर उन्हें देश की प्रगति में अधिक प्रभावी भागीदारी के लिए तैयार करना है। 
 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा यादव ने प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक को नहीं खोलना चाहिए तथा मोबाइल पर संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त होने पर उसे परिवार के सदस्यों के साथ साझा कर आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ‘यशोदा एआई’ पहल के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों के प्रति आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक ने कहा कि हम उन्नत डिजिटल युग की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए तकनीक का उपयोग सावधानी एवं जागरूकता के साथ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
 राज्य महिला आयोग के सचिव श्री सुरेश तोमर ने डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग पर जानकारी देते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग दैनिक जीवन को सरल बनाने के साथ-साथ मानसिक तनाव कम करने में भी सहायक हो सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से एक-दूसरे को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, एकमुश्त पासवर्ड संबंधी धोखाधड़ी से बचने, ब्लैकमेलिंग की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने तथा डिजिटल माध्यमों से संबंधित नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी रखने का आग्रह किया।
 राष्ट्रीय महिला आयोग के उप निदेशक श्री रामावतार सिंह ने महिला हेल्पलाइन 1090 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका उपयोग बच्चों की पढ़ाई, दैनिक कार्यों एवं अन्य उपयोगी गतिविधियों में किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ निजता एवं डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला कम से कम दस अन्य महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के संबंध में जागरूक करे।
 कार्यशाला में महावीर फाउंडेशन, दिल्ली से आए कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशिक्षक श्री जतिन माटा ने प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों, डिजिटल जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को तकनीक का सुरक्षित एवं उपयोगी तरीके से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
 कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी श्री मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री राहुल पाठक, परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र शर्मा एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में 35 प्रकरणों की हुई सुनवाई

घरेलू हिंसा, दहेज, महिला छेड़छाड़ एवं संपत्ति विवाद सहित विभिन्न मामलों में आयोग ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ग्वालियर प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 35 प्रकरणों की सुनवाई की गई।
 जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज से संबंधित मामले, महिला छेड़छाड़, पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से संबंधित प्रकरण तथा संपत्ति विवाद सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। आयोग द्वारा प्रकरणों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित पक्षों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
 पुलिस से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा प्रकरणों के निराकरण में आवश्यक तत्परता बरतने के निर्देश दिए।
 जनसुनवाई कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से वरिष्ठ समन्वयक श्रीमती लीलावती, अपर कलेक्टर श्रीमती आरती तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुजान सिंह रावत, राज्य महिला आयोग के सचिव श्री सुरेश तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप सिंह बघेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं अभिभाषक उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
आंगनबाड़ी केंद्र आदर्श नगर में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र वितरित, गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई एवं पोषण प्रदर्शनी का 
किया गया अवलोकन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की शहरी-2 परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्र आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 18 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ध्यानेंद्र सिंह मामा जी, पूर्व मंत्री, श्रीमती मंजू सिकरवार, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी एवं मंडल अध्यक्ष श्री जावर सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली गई। लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में महिलाओं एवं बच्चों की माताओं से चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री ध्यानेंद्र सिंह मामा जी द्वारा लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।
 कार्यक्रम में गर्भवती माताओं नेहा शर्मा, अर्पिता, शीला एवं प्रियंका की गोद भराई की रस्म श्रीमती मंजू सिकरवार एवं वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी द्वारा कराई गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।
 कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरोज राठौर को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यवेक्षक श्रीमती बबीता तोमर एवं श्रीमती मेखला नार्वे की अध्यक्षता में किया गया।
 इस अवसर पर आयोजित पोषण प्रदर्शनी का पूर्व मंत्री श्री ध्यानेंद्र सिंह, श्रीमती मंजू सिकरवार, मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद द्वारा अवलोकन किया गया। अतिथियों ने प्रदर्शित पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी ली और उसका स्वाद भी लिया।
 कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं गर्भवती माताओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
‘अनुगूंज से उद्घोष’ कार्यक्रम में मूक-बधिर बच्चों को मिले अधिकार और सुरक्षा के मंत्र

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री ललित किशोर के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में नालसा शिक्षा योजना 2026 के अंतर्गत मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों के लिए ‘अनुगूंज से उद्घोष’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला न्यायालय परिसर ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा एवं उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण के माध्यम से दी गई।
 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ललित किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सच्चा न्याय तभी सार्थक है, जब समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। साइन लैंग्वेज केवल एक भाषा नहीं, बल्कि बच्चों के मन और भावनाओं तक पहुंचने का महत्वपूर्ण सेतु है।
 कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पुष्पेन्द्र सिंह, विशेष शिक्षक, साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटर्स एवं मूक-बधिर दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे।
 ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव श्रीमती सुमन श्रीवास्तव ने मूक-बधिर बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों तथा ‘संकेत वाणी’ ऐप के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद श्री वृजेंद्र कृष्ण दास, श्री प्रमोद नायर, श्री अक्षय सोनी एवं श्री गुरमुख सिंह लांबा ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों को उपयोगी जानकारी प्रदान की।
 कार्यक्रम के विशेष सत्र का समापन शाम 5 बजे मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर श्री जस्टिस अल्पेश वाई. कोगजे, प्रशासनिक न्यायाधीश एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर श्री जस्टिस विवेक रूसिया तथा उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर के न्यायाधीश श्री जस्टिस विवेक अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ। समापन अवसर पर राष्ट्रीय गीत एवं NALSA थीम सॉन्ग का साइन लैंग्वेज में प्रस्तुतीकरण किया गया।
 कार्यक्रम में मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। इन प्रेरक अनुभवों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि उचित अवसर, सहयोग और अधिकारों की जानकारी के साथ दिव्यांग बच्चे भी आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=safaltakikahani nis:value=safaltakikahani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
सफलता की कहानी
(सेवा-संकल्प अभियान)

‘मेरे सपनों का भारत’ को रंगों से साकार कर भितरवार की दीपिका जाटव ने जीता जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार

प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं होती, यह बात एक बार फिर सच साबित कर दिखाई है भितरवार की होनहार छात्रा दीपिका जाटव ने। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षानगर, ग्वालियर में आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, भितरवार में निवासरत कक्षा 10वीं की छात्रा कु. दीपिका जाटव ने सेवा-संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपनी अद्भुत कल्पना को कैनवास पर उतारते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
 दीपिका द्वारा बनाई गई पेंटिंग में विकसित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और एकता के सूत्र में बंधे भारत की परिकल्पना को निर्णायकों ने खूब सराहा। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 दीपिका की इस उपलब्धि पर छात्रावास अधीक्षक श्रीमती रश्मि तोमर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि - "छात्रावास में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनकी रचनात्मक और प्रतिभात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। दीपिका की यह सफलता अन्य सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"
 छात्रा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्रावास के समस्त स्टाफ और छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 दीपिका की यह सफलता बताती है कि यदि इरादे मजबूत हों तो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखे और जीते जा सकते हैं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=safaltakikahani nis:value=safaltakikahani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
मंत्री श्री कुशवाह ने ढोलीबुआ पुल के पास बस्ती में किया सड़क का निरीक्षण 

नागरिकों से की चर्चा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने रविवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ढोलीबुआ पुल के पास बस्ती में निरीक्षण कर बरसात के कारण खराब हुईं सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र बाबू यादव, कार्यपालन यंत्री नगर निगम श्री वेदप्रकाश निरंजन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
 उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने निरीक्षण के दौरान नागरिकों से विस्तार से चर्चा की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़कों के संधारण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए। इसके साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सड़क खराब होने के संबंध में भी उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता की जांच करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए हैं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
“सेवा-संकल्प अभियान”

“आंगन मिलन सेवा” से बच्चों के चेहरे खिले, पोषण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

“आंगन मिलन सेवा” ने जगाई जनभागीदारी की भावना, योजनाओं की जानकारी के साथ हुआ वृक्षारोपण

 “सेवा-संकल्प अभियान” के तहत “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन रविवार को आंगनबाड़ी केन्द्र रेशममिल वार्ड-16 पर किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के बच्चों को पोषण आहार की उपयोगिता के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही वृक्षारोपण किया गया और आंगनबाड़ी केन्द्रों में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के माध्यम से संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। 
 सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन मिलन सेवा” के तहत आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्रीमती करुणा सक्सेना, श्रीमती अरुण परमार, श्रीमती गिरजा गर्ग, श्रीमती चेतन तोमर, श्री गौरव वाजपेयी, हैप्पी फाउण्डेशन के श्री हेमंत निगम के साथ संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती सीमा शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय, सहायक संचालक महिला-बाल विकास श्री राहुल पाठक, परियोजना अधिकारी श्री मनोज कुमार गुप्ता, परियोजना अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह सहित आंगनबाड़ी के बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे। 
 कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित होना चाहिए। बच्चों के बीच उपस्थित होकर आनंद व प्रसन्नता का अनुभव होता है। शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र लोगों को मिले, यह हम सबका प्रयास होना चाहिए। 
 जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों को शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। 
 महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र में संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मकता 

सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

शिक्षा नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनके विचारों की सराहना की।
 इस अवसर पर कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने तथा विकसित भारत की परिकल्पना को समझने का अवसर भी मिलता है।
 कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, श्री संजीव बोहरे, श्री गौरव बाजपेयी, श्री शैलेन्द्र सिकरवार, श्री अरुण बाजपेयी, श्री योगेन्द्र तोमर एवं श्री आशीष प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय के माध्यम से भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को चित्रकला और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Video 23
Video 24