बड़ौदा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण
----
कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, मेरा युवा भारत केन्द्र श्योपुर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू सुमन, उपाध्यक्ष श्री दारा सिंह बंजारा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ गोपाल आचार्य, रेडक्रॉस पदाधिकारी श्रीमती निर्मला आचार्य, श्री सत्यनारायण सुमन, बीएमओ डॉ राघवेन्द्र भदौरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएन सक्सेना, श्री आरबी शाक्य, बीपीएम श्री सचिन, बीसीएम सुश्री नीतू तोमर, बीईई श्री श्याम अग्रवाल, मेरा युवा भारत की और से श्री गणेश शर्मा, सुश्री तनवी दुबे आदि मौजूद रहे तथा रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कैंप नोडल अधिकारी डॉ मुकेश मीणा तथा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकीय टीम द्वारा 323 मरीजों की जांच कर परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत 39 लोगों की नेत्र जांच, 58 महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 16 मरीजों की मानसिक रोग जांच, 68 की बीपी और शुगर जांच तथा 36 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। किशोरी बालिकाओं को 10 एचपीवी और 34 टीडी टीके लगाए गए। 02 हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जबकि अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 60 मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए आमजन से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026