कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ
आम लोगों को मिलेगी सस्ती और सुलभ जांच सुविधा
कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ किया गया। लैब का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव चंद्रकेश शर्मा ने किया।
इस लैब के शुरू होने से अब अस्पताल में मरीजों को सस्ते दामों पर विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। खासकर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जांच की सुविधा को और किफायती बनाया गया है।
जी-पैथ लैब का उद्देश्य आम लोगों को कम खर्च में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध करवाना है, जिससे मरीजों को महंगे निजी जांच केंद्रों का रुख न करना पड़े।
आम लोगों की सुविधा और जरूरतमंदों को राहत देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026