नरवर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का पूरा माल बरामद
नरवर। थाना नरवर पुलिस ने चोरी के अपराध क्रमांक 199/26 में कार्रवाई करते हुए चोरी गया माल-मसरूका शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में भिंड जिले के तीन आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ईको कार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना के संबंध में थाना नरवर में अपराध क्रमांक 199/26 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा उनकी निशानदेही एवं कार्रवाई के आधार पर चोरी गया पूरा माल बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ईको कार के साथ पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।