छतरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP रजत सकलेचा ने आधा सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मियों के किए तबादले, सूची जारी
छतरपुर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) रजत सकलेचा ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (Head Constable) एवं आरक्षकों (Constables) सहित कुल 85 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर उनकी नवीन पदस्थापना की गई है।
इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां
जारी तबादला सूची के अनुसार
उप निरीक्षक (SI): मोहिनी शर्मा को पुलिस लाइन से कोतवाली थाना और माया देवी को महिला थाना से नौगांव स्थानांतरित किया गया है।
उप निरीक्षक / ASI: जमुना प्रसाद अहिरवार को कोतवाली थाना और कृष्ण कुमार सौर को चौकी प्रभारी जटाशंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है
इसके अलावा विभिन्न थानों, चौकियों, साइबर सेल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और पुलिस लाइन में पदस्थ बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षकों व आरक्षकों को जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में नई पदस्थापना दी गई है।