भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान वायरल!! “हरीश रावत को सम्मान नहीं मिल रहा तो राजनीति से संन्यास ले लें!!
उत्तराखंड की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कई खेमे सक्रिय हैं। उन्होंने दो खेमों का जिक्र करते हुए कहा— एक खेमा गणेश गोदियाल का और दूसरा हरीश रावत का।
महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि चुनाव नजदीक आने के साथ कांग्रेस में और भी खेमे सामने आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए, वह दिखाई नहीं दे रहा है। इसी दौरान महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत की उम्र का जिक्र करते हुए कहा “अच्छा हो, इस उम्र में वो राजनीति से संन्यास ले लें।
महेंद्र भट्ट के इस बयान के सामने आने के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब नजर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर है।
क्या महेंद्र भट्ट का बयान कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को लेकर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनेगा?
#MahendraBhatt #HarishRawat #GaneshGodiyal #BJP #Congress #UttarakhandPolitics #UttarakhandNews #ViralStatement #उत्तराखंड_सियासत #वायरल_बयान