सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम जोंधरापदर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी शामिल हुईं।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करते हुए कुल 438 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।
सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं को सहजता से पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रहे हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari
Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 6, 2026