सेवा की कहानी, जनसेवा की पहल
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में 20 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए, वहीं अतिवृष्टि से प्रभावित 26 व्यक्तियों को राहत एवं मुआवजा राशि वितरित की गई।
राजस्व विभाग द्वारा ग्रामीणों को 5 निवास प्रमाण पत्र, 8 जाति प्रमाण पत्र, 17 स्थायी जाति प्रमाण पत्र, 13 स्वामित्व पत्र, 38 डिजिटल किसान किताब एवं 10 बी-1 खसरा उपलब्ध कराए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी दी गई तथा 4 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को मछली बीज, जाल, मेडिसिन एवं आइस बॉक्स प्रदान किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को पौधों का �