मंझनपुर: कोखराज में पट्टीदारों की मारपीट में पति का सिर फूटा, गर्भवती महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप
कोखराज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रेशमा देवी ने आरोप लगाया कि उसके पट्टीदारों ने घर में घुसकर उसके पति, सास और ससुर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में पति का सिर फट गया, जबकि सास-ससुर को भी चोटें आई हैं। पीड़िता के मुताबिक उसका पति घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पट्टीदारों ने मारपीट की है।