Public App Logo
जलभराव से ग्रामीण परेशान, सपा विधानसभा अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन कौशांबी। चायल विधानसभा क्षेत्र के सैयद सरांवा गांव की अहिरान बस्ती में जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के तालाब का जलस्तर कई महीनों से लगातार बढ़ रहा है। पानी गलियों और रास्तों तक पहुंचने के साथ ही आसपास के घरों में घुसने की स्थिति बन गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलभराव के कारण मच्छरों और कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ने तथा डेंगू, मलेरिया समेत संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका जताई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। ज्ञापन में खेतों में खड़ी फसलों के प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकस� - Manjhanpur News