Public App Logo
एसपी के जनता दरबार में 14 लोगों की सुनी गई शिकायतें जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 आगंतुकों ने पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी आगंतुकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, मामलों के निष्पादन में तत्परता बरतने को कहा। - Jehanabad News