Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
निःशुल्क परामर्श शिविर सांगरिया मे लगभग 400 नागरिकों ने उठाया लाभ । - Sangaria News
getsidhu
No video available
115
3
निःशुल्क परामर्श शिविर सांगरिया मे लगभग 400 नागरिकों ने उठाया लाभ ।
354.2k views |
Sangaria, Hanumangarh
| Sep 1, 2021
MORE NEWS
प्यारा हनुमानगढ़
Sangaria, Hanumangarh | Aug 18, 2026
संगरिया भाविप द्वारा एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत 150 से अधिक महिलाओं वौ बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच संगरिया की आवाज़। #संगरिया, भारत विकास परिषद शाखा संगरिया द्वारा एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सरकारी अस्पताल) में हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 150 से अधिक गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। शिविर का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविन्द शर्मा एवं डॉ. विनोद गोयल ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष धर्मेन्द्र अरोड़ा ने कहा कि एनीमिया विशेषकर गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। समय पर हीमोग्लोबिन की जांच और उचित उपचार से इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिन्दल ने कहा कि एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। शाखा संयोजक महिला सहभागिता गगनदीप कौर ने बताया कि शिविर में 150 से अधिक गर्भवती महिलाओं एवं बालिकाओं की जांच की गई। जांच के दौरान जिन बालिकाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 8 ग्राम से कम पाया गया, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं। परिषद की ओर से जांच करवाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड़-चना के पैकेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सचिव राजेन्द्र सैन, पूर्व अध्यक्ष कपिल बंसल, शाखा संयोजक सेवा अमित बाघला, परविन्द्र सिंह सिद्धू, हरीश शर्मा, सतविंद्र गोयल सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संगरिया की आवाज़
Sangaria, Hanumangarh | Aug 18, 2026
#जैसलमेर #पवन_चक्की
Sangaria, Hanumangarh | Aug 18, 2026
#राजस्थान हनुमानगढ़ में गोदाम पर छापा, 17 करोड़ के नशीले कैप्सूल-टैबलेट बरामद, मुख्य सप्लायर सहित 3 गिरफ्तार संगरिया की आवाज़। हनुमानगढ़ में नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बढ़ती खपत के बीच पुलिस ने सोमवार तड़के एक गोदाम पर छापा मारकर नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने सूचना के आधार पर सिंधी मोहल्ले स्थित किराए के गोदाम से कुल 4 लाख 12 हजार 332 नशीली व प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल तथा एक वाहन जब्त किया। गोदाम संचालक व मुख्य सप्लायर सहित तीन व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपए आंकी गई है। गोदाम को तीन माह पहले ही किराए पर लेने की जानकारी सामने आ रही है। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि गोदाम से 32 ब्यूप्रेनॉर्फिन टैबलेट, 1,99,400 प्रीगेबालिन कैप्सूल तथा 2,12,900 टेपेंटाडॉल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट बरामद की गई हैं। मौके से गोदाम संचालक व मुख्य सप्लायर मनप्रीत सिंह (37 वर्ष), उसके सहयोगी विनोद कुमार (34 वर्ष) तथा पप्पू सिंह (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। मनप्रीत सिंह की गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की। आदित्य ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई करते थे। हनुमानगढ़ जिले में करीब 50 प्रतिशत नशीली दवाओं की सप्लाई आरोपी मनप्रीत सिंह ही करता था। गोदाम मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। डिमांड के हिसाब से पैकिंग पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दवाओं का गोदाम में भंडारण करने के बाद जैसे ही डिमांड आती, उसी हिसाब से दवाओं की पैकिंग कर सप्लाई कर दी जाती थी। आरोपी हनुमानगढ़ व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की सप्लाई कर रहे थे। इसलिए बढ़ गई तस्करी नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले लोग एनडीपीएस एक्ट में कड़ी सजा के प्रावधान के कारण इससे बचने के लिए गैर-एनडीपीएस घटक वाली नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सप्लाई कर रहे हैं। इन दवाओं की खपत इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि चिट्टे की सप्लाई कम आ रही है और वह महंगा भी है। पिछले कुछ वर्षों से जिले में निरंतर प्रीगेबालिन, टेपेंटाडॉल हाइड्रोक्लोराइड टेबलेट को प्रतिबंधित की श्रेणी में डाला हुआ है। इसके बावजूद अब तक इन दवाइयों को एनडीपीएस एच शैड्यूल में अधिसूचित नहीं किया गया है। बड़े स्तर पर जिले में नशे में इस्तेमाल हो रही उपरोक्त दवाइयों को यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत एनडीपीएस एक्ट में अधिसूचित कर लिया जाए तो तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि इस संबंध में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से मुख्यालय को पूर्व में रिपोर्ट भिजवाई हुई है। संगरिया की आवाज़
Sangaria, Hanumangarh | Aug 18, 2026
Sangaria, Hanumangarh | Aug 17, 2026
3