डूंगरपुर: चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत 4 करोड़ रुपये की बाजार कीमत की अवैध संपत्ति कुर्क की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के आदेश पर उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन व थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 14.08.2026 को जगदीश, राहुल, अशोक और महेन्द्र बंजारा निवासी जीवनायकों का खेड़ा की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क की। इसमें 2 मोटरसाइकिल, 1 कार, 2 बैंक खाते में 6.52 लाख रुपये और जीवनायकों का खेड़ा व जवाईया में करीब 1.23 हेक्टेयर कृषि भूमि शामिल है।
यह संपत्ति अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित की गई थी। प्रकरण SAFEM, नई दिल्ली को भेजकर सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन के बाद कुर्की की गई।#news #chittorgarh #viral