जमुई: जमुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गुरमहा-चोरमारा की बच्चियों ने थामी राष्ट्रप्रेम की मशाल
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026 जमुई में जिला प्रशासन के नेतृत्व में शुक्रवार 8 बजे निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से शुरू यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। गुरमाहा और चोरमारा की बच्चियों ने पारंपरिक परिधान में तिरंगा थामकर आगे चलकर राष्ट्रप्रेम और बदलाव का संदेश दिया। लोकगीत, वादन और नृत्य से यात्रा में चार चांद लगे।