जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत
झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे, इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026