Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एयरस्ट्रिप | इमरजेंसी में कैसे उतरते हैं फाइटर जेट? | Indian Air Force Emergency Landing Strip पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बना यह इमरजेंसी एयरस्ट्रिप सिर्फ सड़क का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की सामरिक ताकत का प्रतीक है। जरूरत पड़ने पर यहाँ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। देखिए इस अनोखे एयरस्ट्रिप की पूरी झलक

Bihar, India | Jul 30, 2026

MORE NEWS

सखी वार्ता कार्यक्रम में छात्राओं को अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश के आलोक में तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी, अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दिघलबैंक में छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, केस वर्कर सुश्री टुम्पा दास एवं वन स्टॉप सेंटर (OSC) के वर्कर श्री सुनील कुमार राम ने छात्राओं के साथ संवाद किया तथा उन्हें महिला एवं किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और उचित माध्यम से इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी अथवा सक्षम प्राधिकार को दें।

इस अवसर पर OSC Worker श्री सुनील कुमार राम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को किसी भी कठिन परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारने तथा अपने साथ होने वाली गलत घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और आत्मविश्वास के साथ छात्राएं अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा एवं केस वर्कर सुश्री टुम्पा दास ने भी छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं विचार साझा किए।

कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन, अकाउंटेंट, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम को काफी उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। छात्राओं ने कहा कि “सखी वार्ता कार्यक्रम बहुत अच्छा था। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।”

इस अवसर पर डब्ल्यूसीडीसी की नोडल पदाधिकारी सुश्री अंकिता सिंह ने कहा कि “सखी वार्ता जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा एवं शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए सशक्त करना है। जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के माध्यम से ही किशोरियों को सुरक्षित एवं सशक्त बनाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश एवं संबंधित विभागों के समन्वय से महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तीकरण और सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने का संदेश दिया गया।
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork

सखी वार्ता कार्यक्रम में छात्राओं को अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक। किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश के आलोक में तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी, अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दिघलबैंक में छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, केस वर्कर सुश्री टुम्पा दास एवं वन स्टॉप सेंटर (OSC) के वर्कर श्री सुनील कुमार राम ने छात्राओं के साथ संवाद किया तथा उन्हें महिला एवं किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और उचित माध्यम से इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारी अथवा सक्षम प्राधिकार को दें। इस अवसर पर OSC Worker श्री सुनील कुमार राम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को किसी भी कठिन परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारने तथा अपने साथ होने वाली गलत घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और आत्मविश्वास के साथ छात्राएं अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा एवं केस वर्कर सुश्री टुम्पा दास ने भी छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन, अकाउंटेंट, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम को काफी उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। छात्राओं ने कहा कि “सखी वार्ता कार्यक्रम बहुत अच्छा था। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।” इस अवसर पर डब्ल्यूसीडीसी की नोडल पदाधिकारी सुश्री अंकिता सिंह ने कहा कि “सखी वार्ता जैसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा एवं शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए सशक्त करना है। जागरूकता, आत्मविश्वास और सही जानकारी के माध्यम से ही किशोरियों को सुरक्षित एवं सशक्त बनाया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश एवं संबंधित विभागों के समन्वय से महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तीकरण और सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने का संदेश दिया गया। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork

Terhagachh, Kishanganj | Aug 17, 2026

BIG BREAKING -PK विधायक पद की शपथ लेने के बाद बोले - जिस सदन के सदस्य बाबू, अनुग्रह नारायण जी, कर्पूरी जी, नीतीश जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #viralreels #vacaciones #venezuela #2026Goals #newyork #BigBreaking

BIG BREAKING -PK विधायक पद की शपथ लेने के बाद बोले - जिस सदन के सदस्य बाबू, अनुग्रह नारायण जी, कर्पूरी जी, नीतीश जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #viralreels #vacaciones #venezuela #2026Goals #newyork #BigBreaking

Terhagachh, Kishanganj | Aug 17, 2026

किशनगंज जिले-कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हैयाबारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान बिजली तार में पाइप लग जाने के कारण तीन शिक्षक समेत एक छात्र घायल हो गया, सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं, उक्त जानकारी पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने दी। #viralreels #viralreelschallenge #viralpost #venezuela #vacaciones #viralchallenge #videogames #2026Goals #newyork

किशनगंज जिले-कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हैयाबारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान बिजली तार में पाइप लग जाने के कारण तीन शिक्षक समेत एक छात्र घायल हो गया, सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं, उक्त जानकारी पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने दी। #viralreels #viralreelschallenge #viralpost #venezuela #vacaciones #viralchallenge #videogames #2026Goals #newyork

Terhagachh, Kishanganj | Aug 17, 2026

मंत्री जी को परेड ग्राउंड में निरीक्षण कराया 
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork

मंत्री जी को परेड ग्राउंड में निरीक्षण कराया #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork

Terhagachh, Kishanganj | Aug 16, 2026

उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित,आईसीयू से लेकर सीटी स्कैन,डायलिसिस और डिजिटल एक्स-रे तक बढ़ीं सुविधाएं

किशनगंज जिले में आज दिनांक 16-08-2026 को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहना मिली। अशफाक उल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने ध्वजारोहण किया। समारोह में अपने संबोधन के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, टीबी स्क्रीनिंग, नियमित टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और ई-टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आम लोगों के जीवन में सीधा बदलाव लाता है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ जांच, उपचार और गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के निरंतर प्रयास से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी एवं संस्था सम्मानित

स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं संस्था को समारोह में सम्मानित किया गया। नियमित टीकाकरण में जिले की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए  डॉ. देवेन्द्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, किशनगंज को सम्मानित किया गया ।वहीं सुदूर एवं विषम परिस्थितियों में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉ. प्रमोद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टेढ़ागाछ को सम्मानित किया जाएगा।तीसरे क्रम में प्रखण्ड अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बसंत कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोठिया को एवं टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, ई-टेलीमेडिसिन परामर्श एवं ओपीडी में बेहतर उपलब्धि के लिए राकेश वर्मन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गाछपाड़ा, किशनगंज तथा प्रियंका कुमारी, एएनएम, स्वास्थ्य उपकेंद्र बलुआडांगी, टेढ़ागाछ को सम्मानित किया गया।वहीं टीबी मुक्त भारत अभियान में अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नन्द किशोर राजा, एसटीएलएस, जिला यक्ष्मा केंद्र, किशनगंज तथा चंचला कुमारी, एसटीएस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक को सम्मानित किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने में योगदान के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी, किशनगंज को भी सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 200 मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया।

टीबी स्क्रीनिंग में लक्ष्य से आगे निकला जिला

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 4,74,720 लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के विरुद्ध 5,44,398 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। यह लक्ष्य का करीब 115 प्रतिशत है।अभियान के दौरान अब तक 29,964 लाभार्थियों की एक्स-रे जांच तथा 6,500 लाभार्थियों की एनएएटी जांच कराई गई है। वहीं 952 मरीजों को प्रोटीनयुक्त फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया है। अभियान के तहत जिले में अब तक 894 टीबी पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है।

गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार

जिले के आठ स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा तीन स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा सदर अस्पताल को राज्य स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणन मिला है। अगले एक वर्ष में जिले के 44 स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सार्वजनिक-निजी सहभागिता के माध्यम से जिले के सात स्वास्थ्य संस्थानों में पात्र मरीजों को ईसीजी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। सदर अस्पताल में सीटी स्कैन और डायलिसिस की सुविधा के साथ सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

गंभीर मरीजों के उपचार की क्षमता हुई मजबूत

सदर अस्पताल में 10 शय्या वाले आईसीयू के क्रियाशील होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने की क्षमता बढ़ी है। अस्पताल में 42 शय्या वाला पीकू वार्ड, छह शय्या वाला मॉडल लेबर रूम, मॉडल ब्लड बैंक, सीटी स्कैन, डायलिसिस और डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित बाल हृदय योजना से अब तक 48 बच्चों की निःशुल्क हृदय सर्जरी कराई जा चुकी है। वर्ष 2025-26 में हृदय रोग से पीड़ित 23 बच्चों और अन्य रोगों से पीड़ित 15 बच्चों का निःशुल्क उपचार कराया गया है।

आयुष्मान योजना से करीब 40 हजार मरीजों को मिला उपचार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जिले में अब तक करीब 40 हजार मरीज इस योजना से उपचार का लाभ प्राप्त कर चुके हैं, जबकि करीब 6.50 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवा और पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर से दवाओं की आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है।

नियमित टीकाकरण में राज्य में प्रथम स्थान

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 99.5 प्रतिशत उपलब्धि तथा संपूर्ण टीकाकरण में 101 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। इस बेहतर प्रदर्शन के लिए किशनगंज को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।वहीं मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत लक्षित 16,240 बालिकाओं में से 15,981 बालिकाओं का प्रतिरक्षण किया जा चुका है। यह लक्ष्य का 98 प्रतिशत से अधिक है।स्वास्थ्य विभाग की इन उपलब्धियों के साथ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में जांच एवं उपचार की पहुंच बढ़ाने, ई-टेलीमेडिसिन को मजबूत करने, गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। District Kishanganj Bihar Health Department 
#viralpost 
#viralreelschallenge 
#viralchallenge 
#videogames 
#vacaciones 
#venezuela 
#viralreels 
#2026Goals 
#newyork

उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित,आईसीयू से लेकर सीटी स्कैन,डायलिसिस और डिजिटल एक्स-रे तक बढ़ीं सुविधाएं किशनगंज जिले में आज दिनांक 16-08-2026 को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहना मिली। अशफाक उल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने ध्वजारोहण किया। समारोह में अपने संबोधन के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, टीबी स्क्रीनिंग, नियमित टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और ई-टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आम लोगों के जीवन में सीधा बदलाव लाता है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ जांच, उपचार और गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के निरंतर प्रयास से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी एवं संस्था सम्मानित स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं संस्था को समारोह में सम्मानित किया गया। नियमित टीकाकरण में जिले की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए डॉ. देवेन्द्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, किशनगंज को सम्मानित किया गया ।वहीं सुदूर एवं विषम परिस्थितियों में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉ. प्रमोद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टेढ़ागाछ को सम्मानित किया जाएगा।तीसरे क्रम में प्रखण्ड अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बसंत कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोठिया को एवं टीबी स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, ई-टेलीमेडिसिन परामर्श एवं ओपीडी में बेहतर उपलब्धि के लिए राकेश वर्मन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गाछपाड़ा, किशनगंज तथा प्रियंका कुमारी, एएनएम, स्वास्थ्य उपकेंद्र बलुआडांगी, टेढ़ागाछ को सम्मानित किया गया।वहीं टीबी मुक्त भारत अभियान में अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नन्द किशोर राजा, एसटीएलएस, जिला यक्ष्मा केंद्र, किशनगंज तथा चंचला कुमारी, एसटीएस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक को सम्मानित किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने में योगदान के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी, किशनगंज को भी सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 200 मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। टीबी स्क्रीनिंग में लक्ष्य से आगे निकला जिला टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 4,74,720 लोगों की स्क्रीनिंग के लक्ष्य के विरुद्ध 5,44,398 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। यह लक्ष्य का करीब 115 प्रतिशत है।अभियान के दौरान अब तक 29,964 लाभार्थियों की एक्स-रे जांच तथा 6,500 लाभार्थियों की एनएएटी जांच कराई गई है। वहीं 952 मरीजों को प्रोटीनयुक्त फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया है। अभियान के तहत जिले में अब तक 894 टीबी पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार जिले के आठ स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा तीन स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा सदर अस्पताल को राज्य स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणन मिला है। अगले एक वर्ष में जिले के 44 स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।सार्वजनिक-निजी सहभागिता के माध्यम से जिले के सात स्वास्थ्य संस्थानों में पात्र मरीजों को ईसीजी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। सदर अस्पताल में सीटी स्कैन और डायलिसिस की सुविधा के साथ सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर मरीजों के उपचार की क्षमता हुई मजबूत सदर अस्पताल में 10 शय्या वाले आईसीयू के क्रियाशील होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने की क्षमता बढ़ी है। अस्पताल में 42 शय्या वाला पीकू वार्ड, छह शय्या वाला मॉडल लेबर रूम, मॉडल ब्लड बैंक, सीटी स्कैन, डायलिसिस और डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित बाल हृदय योजना से अब तक 48 बच्चों की निःशुल्क हृदय सर्जरी कराई जा चुकी है। वर्ष 2025-26 में हृदय रोग से पीड़ित 23 बच्चों और अन्य रोगों से पीड़ित 15 बच्चों का निःशुल्क उपचार कराया गया है। आयुष्मान योजना से करीब 40 हजार मरीजों को मिला उपचार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जिले में अब तक करीब 40 हजार मरीज इस योजना से उपचार का लाभ प्राप्त कर चुके हैं, जबकि करीब 6.50 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवा और पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर से दवाओं की आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई है। नियमित टीकाकरण में राज्य में प्रथम स्थान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 99.5 प्रतिशत उपलब्धि तथा संपूर्ण टीकाकरण में 101 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। इस बेहतर प्रदर्शन के लिए किशनगंज को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।वहीं मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत लक्षित 16,240 बालिकाओं में से 15,981 बालिकाओं का प्रतिरक्षण किया जा चुका है। यह लक्ष्य का 98 प्रतिशत से अधिक है।स्वास्थ्य विभाग की इन उपलब्धियों के साथ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में जांच एवं उपचार की पहुंच बढ़ाने, ई-टेलीमेडिसिन को मजबूत करने, गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। District Kishanganj Bihar Health Department #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork

Terhagachh, Kishanganj | Aug 16, 2026