अवैध शराब बिक्री के संबंध में जांच की गई
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन में मंदसौर शहर में चार स्थानों ( किराना दुकानों, ढाबों आदि) पर अवैध शराब बिक्री के संबंध में जांच की गई। जिसमें 1 स्थान पर अवैध शराब विक्रय पाए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
एसडीएम श्री शुभम पाटीदार ने बताया कि मंदसौर शहर में धार्मिक नगरी होने से शराब की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शहर में शराब बेचने की सूचना प्राप्त होने पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शहर में नई आबकारी नीति के तहत किसी भी तरह की अनियमितता पाई जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026