नई धान मंडी में भीषण आग, आढ़त की दुकान का सामान जलकर राख
घड़साना की शांति ट्रेडिंग कंपनी की ऊपरी मंजिल में लगी आग, टैंकरों की मदद से पाया गया काबू, AC में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण
श्रीगंगानगर/घड़साना: घड़साना की नई धान मंडी में स्थित शांति ट्रेडिंग कंपनी की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टैंकरों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण AC में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
#Gharsana #SriGanganagar #BreakingNews #DUCNewsRajasthan #FireIncident #ShantiTradingCompany #RajasthanNews #MandiNews #ViralNews #BigBreakingNews #GanganagarNews #LatestUpdate
Shree Ganganagar, Ganganagar | Sep 27, 2026