फरसगांव: मोहपाल सरपंच की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, कुछ संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहपाल में सरपंच मंगल सिंह मरकाम की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से बाइक, खून व संघर्ष के निशान के साथ रॉड और डंडा मिलने की जानकारी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।