महोबा: चरखारी बाईपास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर डीजल कम नापने का आरोप, रसीद न देने पर हुआ हंगामा
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 चरखारी बाईपास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर कार चालक ने डीजल कम डालने और फ्यूल की पर्ची नहीं देने का आरोप लगाया। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चालक ने तय रकम के मुताबिक डीजल नहीं मिलने पर कर्मचारियों से सवाल किया और रसीद मांगी। आरोप है कि पर्ची देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चालक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।