उज्जैन: 'जेन अल्फा' के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन, नहीं शिफ्ट होगा सराफा कन्या विद्यालय; छात्राओं में जश्न 🏫
उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित शासकीय सराफा कन्या विद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने के फैसले के खिलाफ स्कूली छात्राओं के आंदोलन के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा। चार दिन पहले 'जेन अल्फा' की इन छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर रोते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनका विद्यालय अपनी वर्तमान जगह पर ही संचालित होगा। इसके साथ ही उत्तम नगर और मुरलीपुरा में दो नए 'सीएम राइज' स्कूल खोलने की घोषणा भी की गई। सावन की भीड़ में स्कूल बस के सुगम आवागमन के लिए पुलिस जवान भी तैनात किए जाएंगे, जिससे छात्राओं में भारी खुशी का माहौल है।
#UjjainNews #StudentProtest #SarafaKanyaVidyalaya #GenAlpha #siti24ujjain