उज्जैन: संस्था 'जीजिविषा' ने दिव्यांग परिवारों संग मनाई रक्षाबंधन, सैनिकों के लिए भी भेजी राखियां 🎗️🎁
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उज्जैन की सामाजिक संस्था 'जीजिविषा' ने अपने दिव्यांग परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं। संस्था की अध्यक्ष, संगिनी ग्रुप की संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. सतिंदर कौर सलूजा ने दिव्यांग परिवारों को अपनी ओर से राशन, राखियां और मिठाइयां भेंट कीं। गौरतलब है कि डॉ. सलूजा पिछले 6 वर्षों से इन परिवारों को हर महीने निरंतर राशन उपलब्ध करा रही हैं और त्योहारों पर उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाती हैं। इस खास मौके पर उन्होंने पोस्ट ऑफिस के माध्यम से देश के वीर सैनिकों की कलाई के लिए भी राखियां भिजवाईं।
#UjjainNews #RakshaBandhan #NGOJijivisha #SocialWork #siti24ujjain