Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

मैहला पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा 27 जून चंबा, पंचायत समिति मैहला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत दर्ज कर पंचायत समिति पर अपना कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद पर कुमारी सोनू निर्वाचित हुईं, जबकि शिव दत्त उपाध्यक्ष चुने गए। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा जीत का जश्न मनाया गया। चुनावी परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 8 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को 12 मत और भाजपा को 9 मत प्राप्त हुए। इन परिणामों के साथ पंचायत समिति मैहला के दोनों प्रमुख पद कांग्रेस के खाते में चले गए। जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक नीरज नैय्यर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विकास पर विश्वास की मुहर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंचायत समिति जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी, संजीव सूरी, लियाकत खान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मैहला क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता तथा जनता के विश्वास की जीत बताते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने का संकल्प व्यक्त किया। #Chamba #Mehla #PanchayatSamiti #Congress #KumariSonu #ShivDutt #NeerajNayyar #HimachalPradesh #ChambaNews #PanchayatElection #LocalBodyElection #Development #BreakingNews #PangiLiveNews

Chamba, Chamba | Jun 27, 2026

MORE NEWS

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। बरबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में 500 पदों पर भर्ती के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में किचन हेल्पर/स्टूअर्ड के 500 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,000 से ₹16,000 तक वेतन, ईएसआई तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों पर होगी।
उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए साक्षात्कार 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) में आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।
वहीं, एक वर्ष के डिप्लोमा/फूड एवं सर्विस संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ऐसे चयनित अभ्यर्थियों को करीब ₹14,000 वेतन के साथ भोजन एवं आवास की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के तहत चयन के बाद दिल्ली प्रशिक्षण केंद्र में सात दिन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

बाइट निशान कुमार JOA (IT)

जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। बरबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में 500 पदों पर भर्ती के लिए जिला रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में किचन हेल्पर/स्टूअर्ड के 500 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,000 से ₹16,000 तक वेतन, ईएसआई तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों पर होगी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए साक्षात्कार 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) में आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे। वहीं, एक वर्ष के डिप्लोमा/फूड एवं सर्विस संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ऐसे चयनित अभ्यर्थियों को करीब ₹14,000 वेतन के साथ भोजन एवं आवास की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के तहत चयन के बाद दिल्ली प्रशिक्षण केंद्र में सात दिन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। बाइट निशान कुमार JOA (IT)

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

मैहला पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा 27 जून चंबा, पंचायत समिति मैहला के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत दर्ज कर पंचायत समिति पर अपना कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद पर कुमारी सोनू निर्वाचित हुईं, जबकि शिव दत्त उपाध्यक्ष चुने गए। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा जीत का जश्न मनाया गया। चुनावी परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 8 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को 12 मत और भाजपा को 9 मत प्राप्त हुए। इन परिणामों के साथ पंचायत समिति मैहला के दोनों प्रमुख पद कांग्रेस के खाते में चले गए। जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक नीरज नैय्यर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विकास पर विश्वास की मुहर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंचायत समिति जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी, संजीव सूरी, लियाकत खान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मैहला क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता तथा जनता के विश्वास की जीत बताते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने का संकल्प व्यक्त किया। #Chamba #Mehla #PanchayatSamiti #Congress #KumariSonu #ShivDutt #NeerajNayyar #HimachalPradesh #ChambaNews #PanchayatElection #LocalBodyElection #Development #BreakingNews #PangiLiveNews - Chamba News