BAGHPAT DESK :बागपत के अमीनगर सराय कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मलिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मुख्य बाजार से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। खास बात रही कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान भाजपा विधायक योगेश धामा, नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल मलिक, शशांक मलिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अमीनगर सराय में तिरंगे के साथ दिखा एकता और भाईचारे का संदेश।
Baghpat, Bagpat | Aug 12, 2026