जमुई: प्राइवेट हॉस्पिटल से सदर अस्पताल में शिफ्ट मरीज से मिलने पहुंचे एसडीओ
बिना रजिस्ट्रेशन का अवैध रूप से संचालित दो प्राइवेट हॉस्पिटल को सील करने के बाद भर्ती मरीज को सदर अस्पताल शिफ्ट किए जाने को लेकर मरीज को देखने एसडीओ सौरभ कुमार पहुंचे, जहां साथ में एसीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार, चिकित्सक मौजूद रहे। इस दौरान एसडीओ ने भर्ती मरीजों का हाल जाना और चल रहे इलाज व देखरेख की मरीजों से जानकारी ली। मौजूद चिकित्सक से भी मरीजों की स्थिति से अवगत हुए। इसका वीडियो बुधवार को दिन के 11; 00 बजे सामने आई है। वहीं एसडीओ ने उपचार और मिल रही सुविधा के बारे में मरीजों से जानकारी ली और स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी ली और मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश भी दिए। #jamuitopnews #sdojamui
Jamui, Jamui | Oct 7, 2026