जमुई: मोबाइल छिनतई में असफल होने पर फेरीवाले को मा^री गो^ली, इलाके में दहशत
जमुई: गांव- गांव घूम- घूम कर प्लास्टिक का सामान बेचने यानि फेरी करने के दौरान युवक को बुधवार की दोपहर 12:15 बजे टाउन थाना क्षेत्र के कुन्दरी गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने घेर लिया और मोबाइल छिनने लगा। मोबाइल की छिनतई में असफल होने पर उंसके पीठ में गो^ली मा^र^क^र फरार हो गया। जिससे फेरी करने वाला युवक बेहोशी अवस्था में गिर गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ई- रिक्शा पर उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक्सरे जांच से गो^ली पीठ में फंसे होने की पुष्टि हुई। जिस वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा घायल का फर्द बयान लेने के बाद अपराधियों की पहचान व तालाश में जुट गई है। घायल युवक की पहचान बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रफीक के पुत्र माडू के रूप में हुई है। #jamuibihar #jamuiPolice #jamuitopnews #CrimeNews #CrimeAlert #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 7, 2026