Public App Logo
अगस्त्यमुनि में खुला जनता का अपना कार्यालय, त्रिभुवन चौहान की बड़ी पहल से क्षेत्र की सियासत में हलचल!! जनता की समस्याओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, अगस्त्यमुनि से शुरू हुआ सीधा संवाद, 7-8 और स्थानीय कार्यालय खोलने का ऐलान, केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, आम लोगों की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुनने और जरूरतमंदों की आवाज को जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाने की दिशा में त्रिभुवन चौहान ने अगस्त्यमुनि में स्थानीय कार्यालय का विधिवत शुभारंभ कर एक महत्वपूर्ण पहल की है। कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उमड़ी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। क्षेत्र के व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। - Rudraprayag News