सदर तहसील में कानून गो को 20 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
सदर तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे लखनऊ विजिलेंस (एंटी करप्शन) टीम ने छापेमारी कर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कमल किशोर सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कानूनगो ने नक्शा दुरुस्तीकरण के काम के एवज में पीड़ित से रिश्वत की मांग की थी। बताया गया कि कानूनगो कमल किशोर के पास अहिरोरी और भडायल क्षेत्र का प्रभार है। रिश्वत मांगने से परेशान पीड़ित ने लखनऊ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद शुक्रवार को विजिलेंस टीम पीड़ित को साथ लेकर सदर तहसील पहुंची।
Hardoi, Hardoi | Aug 14, 2026