Public App Logo
कुशहर चौक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप महुुआ क्षेत्र में बीती रात कुशहर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास साहू लाइन होटल पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। फायरिंग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - Hardoi News