डूंगरपुर: गंगरार। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कु. मेजर नटवर सिंह शक्तावत के नाम पर बने स्टेडियम की हालत ने सम्मान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेडियम के गेट पर लगा शहीद के नाम का बोर्ड आज मिट्टी और गंदगी में पड़ा मिला।
सबसे हैरानी की बात यह है कि महज 4 दिन बाद 15 अगस्त को इसी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। एक ओर यहां तिरंगा फहराकर शहीदों और देशभक्ति की बातें होंगी, वहीं दूसरी ओर उसी शहीद के नाम का बोर्ड उपेक्षा का शिकार होकर धूल में पड़ा है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि कार्यक्रम से पहले बोर्ड को सम्मानपूर्वक साफ कर यथास्थान लगाया जाए, ताकि शहीद का सम्मान बरकरार रहे।#news #chittorgarh #viral #breakingnews #trending