पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर गुरुवार को यातायात पुलिस ने मुखलिसपुर तिराहे से पुरानी सब्जी मंडी तक विशेष अभियान चला कर सड़क फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान ठेले अनियमित वाहन पार्किंग और अवैध वाहन स्टैंड हटाए गए। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने गुरुवार सायं 6:00 बजे दी है।